सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बेहद खूबसूरत थी भूपेन हजारिका और कल्पना लाजमी की प्रेम कहानी, अभिनेत्री ने इस किताब में किया था जिक्र

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 08 Sep 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Bhupen Hazarika Birthday Special know Bhupen Hazarika and Kalpana Lajmi love story
भूपेन हजारिका, कल्पना लाजमी - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका का जन्मदिन आठ सितंबर को होता है। उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज से लंबे समय तक लाखों संगीत प्रेमियों के दिलों को जीता था। भूपेन हजारिका के योगदान को हिंदी सिनेमा और संगीत के लिए हमेशा याद किया जाता रहा है। वह अपनी फिल्मों और संगीत के अलावा निजी जिदंगी की वजह से भी चर्चा में रहे थे। अभिनेत्री कल्पना लाजमी के साथ भूपेन हजारिका की प्रेम कहानी भी बेहद खूबसूरत रही थी। 

Trending Videos
Bhupen Hazarika Birthday Special know Bhupen Hazarika and Kalpana Lajmi love story
कल्पना लाजमी - फोटो : file photo

भूपेन हजारिका के साथ अपनी प्रेम कहानी को कल्पना लाजमी ने उनकी बायोग्राफी ‘भूपेन हजारिका : एज आई नो हिम (Bhupen Hazarika: As I Knew Him) ’ में विस्तार से जिक्र किया है। जिसमें कल्पना लाजमी ने बताया है कि वह और भूपेन हजारिका करीब 40 साल तक एक साथ एक-दूसरे के हमराह और मार्गदर्शक बनकर रहे थे। कल्पना लाजमी की किताब के अनुसार भूपेन हजारिका से उनकी पहली मुलाकात उस समय हुई थी जब वह 17 साल की और दिग्गज गायक 45 साल के थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhupen Hazarika Birthday Special know Bhupen Hazarika and Kalpana Lajmi love story
भूपेन हजारिका - फोटो : file photo

कल्पना लाजमी ने अपनी किताब में लिखा है, 'हमारी पहली मुलाकात हुई। उस एक मुलाकात में हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। पहली मुलाकात का प्रतिबिंब मैंने 40 साल बाद भी उनकी आंखों में देखा जब उनकी जिदंगी की रोशनी बुझने वाली थी। हमारी जिंदगी में युवाकाल से बुजुर्ग होने तक पारस्परिक प्रेम और जुनून एक निरंतर सफर रहा था। हमारी जिंदगी में कई अध्याय ही आए। जिनमें से कुछ को हमने संजोए रखा और कुछ ऐसे भी रहे जिनको हम भूलना चाहते हैं।'

Bhupen Hazarika Birthday Special know Bhupen Hazarika and Kalpana Lajmi love story
भूपेन हजारिका - फोटो : file photo

कल्पना लाजमी ने किताब में लिखा है, 'भूपेन हजारिका के साथ मेरी प्रेम कहानी अलहदा थी। भूपेन के साथ 40 साल की खुशियों से भरी, व्यक्तिगत और अशांत यात्रा रही जिसने हमारे किरदारों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।' किताब के मुताबिक कल्पना लाजमी और भूपेन हजारिका की पहली मुलाकात गायक के रिश्तेदार के घर पर हुई थी। इसके बाद दोनों की अक्सर मुलाकात हुआ करती थी। हजारिका का पांच नवंबर 2011 को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद भी कल्पना लाजमी ने भूपेन हजारिका की संगीत की विरासत को बचाकर रखा था।

विज्ञापन
Bhupen Hazarika Birthday Special know Bhupen Hazarika and Kalpana Lajmi love story
कल्पना लाजमी - फोटो : file photo

वहीं साल 2018 कल्पना लाजमी ने भी 64 साल की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह लंबे समय से किडनी के कैंसर से पीड़ित थीं। उनका कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन के बाद कल्पना लाजमी और भूपेन हजारिका की प्रेम कहानी सामने आई थी। बता दें कि कल्पना लाजमी एक अभिनेत्री होने के अलावा बेहतरीन डियरेक्टर भी थीं। वह महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए जानी जाती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में 'रुदाली', 'दमन' और 'दरमियान' शामिल हैं।

पढ़ें: अक्षय कुमार को समलैंगिक समझती थीं डिंपल कपाड़िया, बेटी ट्विंकल खन्ना का हाथ मांगने पर दिया था ऐसा रिएक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed