फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए भारत के इन मशहूर गिटारिस्ट से, पर्दे के पीछे रहकर गानों में भरी जान, यकीनन इनके बारें में नहीं जानते होंगे आप

Wed, 08 Jul 2020 06:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 08 Jul 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
bhupinder singh To Gorakh Sharma famous guitarist Of Bollywood Music Industry
गिटारिस्ट - फोटो : ट्विटर

फिल्मों में गीत गाने वाले गायकों को तो आप बखूबी जानते ही होंगे। लेकिन उन कलाकारों का नाम कम ही लोग जानते हैं जिन्होंने अपने गिटार से गीतों में चार चांद लगाए। आज हम बात करने जा रहे हैं गिटार बजाने वाले उन कलाकारों की जिनकी धुन पर तो आप बेशक थिरकते होंगे लेकिन उनके बारे में शायद आपको जानकारी नहीं होगी।

bhupinder singh To Gorakh Sharma famous guitarist Of Bollywood Music Industry
भूपिंदर सिंह - फोटो : social media

भूपिंदर सिंह

दम मारो दम मिट जाए गम... गाना जब शुरू होता है तो सबसे पहले गिटार की धुन सुनाई देती है। अपने गिटार से गीत में चार चांद लगाने वाले उस गिटारिस्ट का नाम है भूपिंदर सिंह। भूपिंदर सिंह करीब 20 साल तक बतौर गिटारिस्ट काम करते थे। भूपिंदर आगे चलकर बतौर गायक भी मशहूर हुए।

पढ़ें- भारतीय सीमा के रक्षक बाबा हरभजन सिंह पर बनेगी फिल्म, आलिया भट्ट निभाएंगी अहम भूमिका

bhupinder singh To Gorakh Sharma famous guitarist Of Bollywood Music Industry
रमेश अय्यर - फोटो : social media

रमेश अय्यर

1983 में आई फिल्म कलाकार में 'नीले नीले अंबर पे' पर गिटार की धुन बनाने वाले गिटारिस्ट का नाम है रमेश अय्यर। रमेश अय्यर फिल्मों में दिग्गज गिटार आर्टिस्ट थे। पर्दे पर ये गिटार कुनाल गोस्वामी (मनोज कुमार के बेटे) ने बजाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhupinder singh To Gorakh Sharma famous guitarist Of Bollywood Music Industry
गोरख शर्मा - फोटो : social media

गोरख शर्मा

सुभाष घई की फिल्म 'कर्ज' 'एक हसीना थी' गाने पर गिटार बजाने वाले कलाकार थे गोरख शर्मा। पर्दे पर भले ही वो गिटार ऋषि कपूर ने बजाया हो लेकिन असल में इसे ऋषि कपूर के लिए बजाया था गिटारिस्ट गोरख शर्मा ने, जो प्यारेलाल के भाई भी थे। साल 2018 में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
bhupinder singh To Gorakh Sharma famous guitarist Of Bollywood Music Industry
चिंटू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

चिंटू सिंह

चिंटू सिंह ने कई गानों में गिटार बजाया है। 'अल्लाह के बंदे हस दे' गाने में कैलाश खेर गिटार बजाते हुए अपनी बुलंद आवाज में गाना गाते हैं पर असल में ये गिटार चिंटू सिंह ने बजाया है। फिल्म ओमकारा और ओम शांति शांति में भी इन्होंने गिटार बजाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed