फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kabir Singh Sequel: क्या बनने वाला है शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का सीक्वल? फिल्म के निर्माताओं ने कही ये बात

Fri, 27 May 2022 09:22 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 27 May 2022 09:22 AM IST
विज्ञापन
Bhushan Kumar and Murad Khetani talks about shahid kapoor and kiara advani film kabir singh sequel
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'कबीर सिंह' शाहिद कपूर के करियर की वो फिल्म है, जिसने उन्हें 250 करोड़ के क्लब में एंट्री दिलाई थी। इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। वहीं, 'कबीर सिंह' के बाद भूषण कुमार और मुराद खेतानी की जोड़ी एक बार फिर 'भूल भुलैया 2' के लिए साथ आई। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। दोनों ही इन दिनों फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं। वहीं, अब भूषण कुमार ने 'कबीर सिंह' के सीक्वल को लेकर बात की है।

Bhushan Kumar and Murad Khetani talks about shahid kapoor and kiara advani film kabir singh sequel
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक इंटरव्यू के दौरान जब भूषण कुमार से पूछा गया कि उनकी कौन सी फिल्म को फ्रेंचाइजी में बदलना चाहिए तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'मुझे लगता है हमारी फिल्म 'कबीर सिंह' एक फ्रेंचाइजी में बदल सकती है। कबीर सिंह एक ऐसा किरदार है, जो लोगों को काफी पसंद आया था और ऐसे में इस फिल्म के सीक्वल के बारे में सोचा जा सकता है।'

Bhushan Kumar and Murad Khetani talks about shahid kapoor and kiara advani film kabir singh sequel
भूषण कुमार, मुराद खेतानी - फोटो : सोशल मीडिया

इस मौके पर भूषण कुमार के साथ मुराद खेतानी भी मौजूद थे। वह भी भूषण कुमार के साथ सहमत नजर आए और कहा, 'हां 'कबीर सिंह' पर सीक्वल बन सकता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि वह 'आशिकी 3' भी बनते हुए देखना चाहते हैं। जब उनसे 'भूल भुलैया 3' के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'हम 'भूल भुलैया' की फ्रेंचाइजी को जरूर आगे लेकर जाएंगे। सही समय पर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhushan Kumar and Murad Khetani talks about shahid kapoor and kiara advani film kabir singh sequel
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'कबीर सिंह' साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक थी। वहीं, जल्द ही भूषण कुमार और मुराद खेतानी की फिल्म 'एनिमल' भी बड़े पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म में रणबीर सिंह और रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed