फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूषण कुमार रेप केस: वसूली करने की कोशिश में आया इस नेता का नाम, चाचा ने पुलिस को सौंपी रिकॉर्डिंग

Sat, 17 Jul 2021 03:09 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 17 Jul 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Bhushan Kumar Rape case mumbai police files FIR against local political leader Mallikarjun Pujari and model for extortion
मल्लिकार्जुन पुजारी - फोटो : फाइल फोटो

टी सीरीज म्यूजिक व फिल्म कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक भूषण कुमार के खिलाफ दर्ज हुए बलात्कार के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक भूषण कुमार के चाचा कृष्ण कुमार से मिलकर इस मामले में मोटी रकम की वसूली करने वाले एक नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभियुक्त बनाए गए इस नेता का नाम मल्लिकार्जुन पुजारी है। पिछले लोकसभा चुनाव में उसने ठाणे लोकसभा सीट से राष्ट्रवादी समाज पक्ष से पर्चा भी भरा था। इस मामले में वसूली करने की कोशिश की एक शिकायत अंबोली पुलिस थाने में 1 जुलाई को और भी दर्ज हो चुकी है।



भूषण कुमार के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा एक महिला मॉडल ने अंधेरी पश्चिम के डी एन नगर थाने में दर्ज कराया है। एफआईआर के मुताबिक इस महिला ने अपने साथ बीते तीन साल तक लगातार दुष्कर्म होने का आरोप लगाया है और कहा है कि भूषण ने काम देने के बहाने उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। भूषण कुमार के ऊपर इस तरह के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। इस बार मामले में ये भी सामने आया है कि संबंधित महिला किसी वेब सीरीज को बनाने के लिए भूषण कुमार से पैसा मांग रही थी लेकिन इससे इंकार किए जाने के बाद ये मुकदमा दर्ज कराया गया।

Bhushan Kumar Rape case mumbai police files FIR against local political leader Mallikarjun Pujari and model for extortion
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शनिवार को इस बारे में एक और नई जानकारी आई। अंबोली पुलिस थाने में इस मामले में अब एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। ये मुकदमा उसी शिकायत से संबंधित है जो 1 जुलाई को की गई थी। इस एफआईआर में ये मल्लिकार्जुन पुजारी नामक एक नेता पर ये आरोप लगा है कि वह बलात्कार का मामला दर्ज कराने वाली महिला के साथ मिलीभगत करके भूषण कुमार को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था।

Bhushan Kumar Rape case mumbai police files FIR against local political leader Mallikarjun Pujari and model for extortion
टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ठाणे में रहने वाले मल्लिकार्जुन पुजारी पर आरोप है कि उसने भूषण कुमार से पिछले महीने वसूली की रकम की मांग की और इसी दौरान धमकी भी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो एक लड़की उनके खिलाफ बलात्कार का मुकदमा लिखा देगी। इसी मामले की शिकायत अंबोली थाने में 1 जुलाई को दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhushan Kumar Rape case mumbai police files FIR against local political leader Mallikarjun Pujari and model for extortion
कृष्ण कुमार, भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी दौरान इस मामले की जानकारी भूषण कुमार के चाचा और टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार को भी हुई। उन्होंने भी मल्लिकार्जुन पुजारी से बात की और दोनों के बीच 5 जुलाई को एक होटल में मुलाकात हुई। आरोप है कि इस मुलाकात में भी मल्लिकार्जुन ने पैसे न मिलने पर भूषण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। कृष्ण कुमार ने इन धमकियों के आगे झुकने से मना किया और उन्होंने इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड भी कर लिया। कृष्ण कुमार के पास इस मुलाकात के बाद भी लगातार फोन आते रहे लेकिन कृष्ण कुमार ने इनका जवाब नहीं दिया। डी एन नगर थाने में भूषण कुमार के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आने पर उनके चाचा फिर सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन
Bhushan Kumar Rape case mumbai police files FIR against local political leader Mallikarjun Pujari and model for extortion
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार ने अपने भतीजे से वसूली की कोशिशों की पूरी जानकारी अंबोली पुलिस थाने को दे दी है और उन्होंने मल्लिकार्जुन पुजारी से बातचीत की अपनी रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंप दी है। इस बारे में अंबोली पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में संबंधित मॉडल व आरोपित नेता के खिलाफ वसूली करने की कोशिश करने और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed