फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों भूषण कुमार ने बनाई बाटला हाउस जैसी फिल्म, वजह हैरान कर देगी

Fri, 16 Aug 2019 11:17 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 16 Aug 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bhushan Kumar revealed why make John Abraham Batla House
Batla House, Bhushan Kumar - फोटो : amar ujala
दिल्ली में जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों के खिलाफ 2008 में हुए ऑपरेशन बाटला हाउस से प्रेरित फिल्म, 'बटला हाउस' ने दिल्ली पुलिस सेल की सात सदस्यीय टीम और संदिग्धमुजाहिदीन के बीच गोलीबारी की कहानी को उजागर किया है। कथित तौर पर ये आतंकवादी  13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में शामिल थे। इस घटना पर बनी फिल्म को भले अदालत के आदेश पर काल्पनिक कहानी बनाकर रिलीज करना पड़ा हो लेकिन इस फिल्म को बनाने के पीछे इसके निर्माता भूषण कुमार का एक जबर्दस्त कमिटमेंट भी रहा है।




पढ़ें: बाटला हाउस ने पहले दिन की कमाई से ही निकाल ली लागत, मिशन मंगल के मुकाबले कमाए इतने करोड़
Bhushan Kumar revealed why make John Abraham Batla House
Batla House - फोटो : Social Media
भूषण कुमार ने इस फिल्म का निर्माण करने के अपने कारणों का खुलासा करते हुए कहा, "सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के साथ काम करने के पीछे रितेश शाह का इसके विषय को लेकर कमिटमेंट मुझे बहुत पसंद आया। उन्होंने इस पूरे मामले के बारे में गहरा रिसर्च किया और एक आकर्षक कहानी को सभी तथ्यों के साथ शानदार तरीके से पिरोया है।''
Bhushan Kumar revealed why make John Abraham Batla House
batla house - फोटो : twitter
भूषण कुमार बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि ''फिल्म एक धमाके के साथ शुरू होती है और इसके टेम्पो को पूरे समय बनाए रखती है। दूसरा, मैंने महसूस किया कि यह एक ऐसी कहानी है, जिसे आज की युवा पीढ़ी को बताने की आवश्यकता है, खासकर एनकाउंटर के बाद क्या हुआ इसे बताना जरूरी है।"

पढ़ें: Batla House Movie Review: हालात के झूठ के सामने अपना सच साबित करने की शानदार कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhushan Kumar revealed why make John Abraham Batla House
Batla House - फोटो : Social Media
बाटला हाउस के बाद भी भूषण कुमार हिंदी सिनेमा के दर्शकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए ऐसी फिल्में ही बना रहे हैं, जिनमें मानवीयता की बात हो और जो भारतीय एहसासों को सही तरीके से उजादर करती हों। इनमें से एक फिल्म तो उनके पिता गुलशन कुमार की बायोपिक है, मुगल। दूसरी स्ट्रीट डांसर और तीसरी भुज - द प्राइड ऑफ इंडिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed