दुनिया की टॉप म्यूजिक कंपनी में शुमार टी-सीरीज के मुंबई दफ्तर की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। रविवार को कंपनी का एक केयरटेकर कोरोना पॉजाटिव मिला था जिसके बाद कार्रवाई करते हुए बीएमसी ने पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया। बिल्डिंग सील होने के बाद टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने स्टेटमेंट जारी करके कहा कि हम सभी दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं और सावधानियां बरती जा रही हैं।
कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद टी-सीरीज की बिल्डिंग सील, भूषण कुमार ने दी सफाई
पीटीआई के मुताबिक, भूषण कुमार ने कहा कि कुछ लॉकडाउन की वजह से कंपनी के कुछ सुरक्षाकर्मी और काम करने वाले लोगों को अपने घर जाने का मौका नहीं मिला। ये सालों से कार्यालय परिसर के भीतर ही रहते हैं। टी-सीरीज के सभी कर्मचारी परिवार की तरह हैं और हमने इस स्थिति का सामना करने के लिए अत्यंत सावधानियां बरती हैं। भूषण ने एक बयान में कहा कि जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है उसकी उचित देखभाल की जा रही है। हमने सरकार से बिल्डिंग को पूरी तरह से सेनिटाइज करने की सिफारिश की है।
भूषण कुमार ने कहा कि सभी टी-सीरीज लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन कर रही है और वर्तमान में निर्देशन के अनुसार कर्मचारी अपने घरों से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने हमेशा एक-दूसरे की देखभाल की है और इस मुश्किल समय में हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस वैश्विक महामारी से लड़ाई में टी-सीरीज का हर एक व्यक्ति विजेता बनकर निकले।'
टी-सीरीज के प्रवक्ता के मुताबिक, कुछ केयरटेकर कंपनी के अंधेरी स्थित ऑफिस में ही काम के बाद रुक जाते थे, जिसे अब कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सील कर दिया गया है। इनमें से कुछ प्रवासी लोग हैं, जो लौट नहीं सके। ऑफिस बिल्डिंग में उनके लिए कमरे, रसोई और तमाम सुविधाएं हैं। लेकिन, उनमें से एक कोविड 19 संक्रमित हो गया।
प्रवक्त ने आगे कहा, 'दो-तीन लोग हैं, जांच करवाई गई है, लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी आनी है। सुरक्षा कारणों से, बीएमसी ने कार्यालय को सील कर दिया है। वैसे भी 15 मार्च से कर्मचारियों के लिए बंद था।'
शाहरुख खान से लेकर कटरीना कैफ तक इन सितारों ने बदली प्रोफाइल पिक्चर, 'फ्रंटलाइन वॉरियर्स' को ऐसे दे रहे हैं सम्मान
