सब्सक्राइब करें

हिमेश रेशमिया ने मनाई दूसरी शादी की सालगिरह, पत्नी संग रोमांटिक तस्वीर की साझा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 11 May 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Himesh Reshammiya Share Romantic Photo With Wife Sonia Kapoor on Their Second Marriage Anniversary
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड सिंगर, कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया ने दो साल पहले आज ही के दिन शादी की थी। हिमेश ने चुपके से शादी कर सभी को चौंका दिया था। 11 मई 2020 यानी आज के दिन वो अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर हिमेश ने अपनी पत्नी सोनिया कपूर के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा कर उन्हें बधाई दी है।

Trending Videos
Himesh Reshammiya Share Romantic Photo With Wife Sonia Kapoor on Their Second Marriage Anniversary
हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश रेशमिया ने साल 2018 में सोनिया कपूर के साथ सात फेरे लिए थे। हिमेश और सोनिया की शादी से सभी लोग हैरान रह गए थे। वहीं अपनी शादी की सालगिरह के खास मौके पर हिमेश ने दो तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर में दोनों सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं और काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में हिमेश ने लिखा है, 'तुम्हें और खुद को शादी की सालगिरह की बधाई दे रहा हूं। लव यू।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Wedding anniversary , Wishing you and I , love youuuuuuuuuu

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Himesh Reshammiya Share Romantic Photo With Wife Sonia Kapoor on Their Second Marriage Anniversary
himesh reshammiya - फोटो : social media

इसके अलावा हिमेश ने एक रोमांटिक तस्वीर भी साझा की है। इस तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में हिमेश ने लिखा है, 'सिनेमा को मिस कर रहा हूं। वेडिंग एनिवर्सरी पर फिल्मगिरी। लव यू।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Missing the cinemas , full on filmigiri on wedding anniversary , love you

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

Himesh Reshammiya Share Romantic Photo With Wife Sonia Kapoor on Their Second Marriage Anniversary
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर

दोनों की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करते ही तेजी से वायरल होने लगी। गौरतलब है कि ये हिमेश रेशमिया की दूसरी शादी है। हिमेश काफी समय से सोनिया को डेट कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने साल 2018 में सोनिया कपूर से शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Himesh Reshammiya Share Romantic Photo With Wife Sonia Kapoor on Their Second Marriage Anniversary
himesh reshammiya and sonia

बता दें कि साल 2017 में हिमेश ने पहली पत्नी कोमल को तलाक दिया था। हिमेश और कोमल का एक बेटा भी है, जिसका नाम स्वयं है। बात करें सोनिया कपूर की तो वो 1990 के दशक से इंडियन टेलीविजन पर सक्रिय हैं। सोनिया ने कई टीवी सीरियल्स जैसे यस बॉस, श्री कृष्ण में अहम किरदार निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed