बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। रणवीर की हर पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं। उनकी हर पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होती हैं। अब हाल ही में रणवीर ने बॉलीवुड के नामचीन विलन्स के साथ पार्टी की है। इस पार्टी को उन्होंने 'गैंग्स्टा पार्टी' नाम दिया है।
रणवीर सिंह ने की 'गैंग्स्टा' पार्टी, मोगैंबो और गब्बर के साथ 'चिल' करते नजर आए खिलजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में जितने चर्चे फिल्म के हीरो के होते हैं। उतने ही चर्चित इसके विलन भी होते हैं। बात रणवीर सिंह की करें तो उन्होंने भी फिल्म 'पद्मावत' में विलन का दमदार किरदार निभाया था। खिलजी के किरदार में रणवीर सिंह को खूब पसंद भी किया गया था। अब रणवीर सिंह के खिलजी अवतार ने बॉलीवुड के दिग्गज विलन्स के साथ पार्टी की है। जिनमें गब्बर सिंह से लेकर मोगैम्बो तक शामिल हैं।
दरअसल रणवीर सिंह ने हाल ही में एक इलुस्ट्रेटर इमेज अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की है। इस इमेज में बॉलीवुड के तमाम विलन्स एक साथ नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'कोई नहीं है लेकिन एक गैंगस्टा पार्टी है।' इस तस्वीर को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
Ain’t nuin but a gangsta party 🤣
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
इस तस्वीर में सामने शोले के गब्बर सिंह और अग्निपथ के कांचा चीना 'आर्म रेसलिंग' (पंजा लड़ाते) करते नजर आ रहे हैं। गब्बर सिंह के पीछे वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई के सुल्तान मिर्जा और अंदाज अपना अपना के क्राइम मास्टर गोगो बैठे नजर आ रहे हैं। कांचा चीना के पीछे पद्मावत के खिलजी सोफे पर लेटे हुए हैं। तो वहीं सोफे के पीछे शान के शाकाल और मिस्टर इंडिया के मोगैम्बो नजर आ रहे हैं।
रणवीर सिंह के द्वारा साझा की गई इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर पर उनके फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभिनेता रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की साल 2018 में आई फिल्म 'पद्मावत' में खिलजी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण और अभिनेता शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।