सब्सक्राइब करें

अभिनय ही नहीं गायकी के भी उस्ताद थे राज कपूर, ये वीडियो नहीं देखा होगा पहले

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 May 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
lata mangeshkar share raj kapoor old video sun a song mera naam jokar
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वर कोकिला लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इस बार लता मंगेशकर ने राज कपूर का एक पुराना वीडियो साझा किया है। राज कपूर एक बेहतरीन अभिनेता थे ये तो सभी जानते हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि वो बहुत अच्छा गाते भी थे।

Trending Videos
lata mangeshkar share raj kapoor old video sun a song mera naam jokar
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर ने जो वीडियो साझा किया है उसमें राज कपूर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और अपनी ही फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का गाना गा रहे हैं। राज कपूर के साथ संगीत की दुनिया से जुड़े बाकी लोगों को भी स्टेज पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
lata mangeshkar share raj kapoor old video sun a song mera naam jokar
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

लता मंगेशकर ने कैप्शन में लिखा- 'राज कपूर जी गा रहे हैं। नमस्कार। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में जो भी निर्देशक थे उनमें बहुत सारे लोग अच्छा संगीत समझते थे। जैसे ऋषिकेश मुखर्जी सितार बजाते थे। मगर राज कपूर साहब वायलिन, तबला, बांसुरी और पियानो बजाते थे और गाते भी थे। आप खुद ही सुन लीजिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Namaskar. Hamari Film Industry mein jo Directors the,unmein bahut saare log accha music samajhte the jaise Hrishikesh Mujherjee Sitar bajaate the.magar Raj Kapoor sahab Violin,Tabla,Flute aur Piano bajaate the aur gaate bhi the Aap khud hi suun lijiye.

A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar) on

lata mangeshkar share raj kapoor old video sun a song mera naam jokar
मेरा नाम जोकर (1970) - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म मेरा नाम जोकर साल 1970 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राज कपूर, मनोज कुमार, सिमी ग्रेवाल, ऋषि कपूर, धर्मेंद्र सिंह और दारा सिंह अहम भूमिका में थे। ये फिल्म राज कपूर के करियर की अहम फिल्मों में गिनी जाती है। इसके बनने में काफी समय लग गया था और प्रोडक्शन पर भी काफी पैसा खर्च हुआ था। फिल्म जब रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे खारिज कर दिया।

विज्ञापन
lata mangeshkar share raj kapoor old video sun a song mera naam jokar
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बीते दिनों लता मंगेशकर ने ऋषि कपूर की याद में एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर ऋषि कपूर के बचपन की थी। लता मंगेशकर ऋषि कपूर को गोद में लिए हुए नजर आई थीं। तस्वीर देख ऋषि कपूर के फैंस काफी भावुक हो गए थे।

दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जैरी स्टिलर का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने दी जानकारी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed