यूट्यूब स्टार और बीबी की वाइंस फेम भुवन बाम ने अपने टैलेंट के दम पर सिनेमा इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। यूट्यूब के एक शो से निकल कर भुवन अब ओटीटी से दुनिया में भी धमाल मचा रहे हैं। जहां यूट्यूबर की सीरीज ताजा खबर चर्चा ने खूब चर्चा बटोरी थी, वहीं अब खबर है कि भुवन बाम के हाथ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म लगी है। इसके साथ ही यूट्यूबर के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है, जो हम आपको आगे बताएंगे।
{"_id":"646eb010434c2d648f077bb7","slug":"bhuvan-bam-to-play-lead-role-in-upcoming-action-thriller-film-directed-by-debutant-director-2023-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhuvan Bam: भुवन बाम के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता! आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म में निभाएंगे लीड रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhuvan Bam: भुवन बाम के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता! आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म में निभाएंगे लीड रोल
Thu, 25 May 2023 08:39 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 25 May 2023 08:39 AM IST
विज्ञापन
भुवन बाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुवन बाम
- फोटो : सोशल मीडिया
भुवन बाम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूट्यूबर-अभिनेता, जिन्हें आखिरी बार रफ्ता रफ्ता में देखा गया था वह अब फिर प्रोफेशनल लाइफ के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भुवन बाम अब एक आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एक नवागंतुक निर्देशक द्वारा किया जाएगा।
भुवन बाम
- फोटो : सोशल मीडिया
एक कंटेंट क्रिएटर होने से लेकर वह अब एक अभिनेता बन गए हैं। इतना ही नहीं अब भुवन बाम को फिल्म निर्माताओं द्वारा उनके प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया जा रहा है। इतना सब हासिल करने के बाद अब भुवन ने एक प्रोजेक्ट साइन किया है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में भुवन बाम मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन एक नए फिल्मकार करेंगे, जो इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक भी डेब्यू करेंगे।
Zara Hatke Zara Bachke: ‘तुम्हारा ब्रेकअप कब?’ भरी महफिल में निर्माता ने विक्की कौशल से पूछा सवाल, और फिर...
Zara Hatke Zara Bachke: ‘तुम्हारा ब्रेकअप कब?’ भरी महफिल में निर्माता ने विक्की कौशल से पूछा सवाल, और फिर...
विज्ञापन
विज्ञापन
भुवन बाम
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अभी इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। लेकिन, रिपोर्ट में एक करीबी सूत्र के हवाले से यह कहा जा रहा है। सूत्र के मुताबिक, 'भुवन को इस परियोजना में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है। टीम अभी भी फिल्म में और रोल्स के लिए अन्य अभिनेताओं को फाइनलाइज कर रही है। इसे एक नया निर्देशक बनाने जा रहे हैं। टीम ने ताजा खबर में जब भुवन का प्रदर्शन को देखा, तभी उन्होंने भुवन को कास्ट करने जा मन बना लिया था। इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू कर दी जाएगी।'
विज्ञापन
भुवन बाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भुवन बाम के वर्कफ्रंट की बात करें तो यूट्यूबर को आखिरी बार 'रफ्ता-रफ्ता' में देखा गया था, जो अमेजन मिनी टीवी पर रिलीज हुई थी। यह एक रोम कॉम सीरीज थी। उन्हें इससे पहले 'ताजा खबर' में देखा गया था, जो डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।
Subhash Chandra Tiwari: सुभाष चंद्र तिवारी का निधन, यूपी के होटल के कमरे में मृत पाए गए भोजपुरी निर्देशक
Subhash Chandra Tiwari: सुभाष चंद्र तिवारी का निधन, यूपी के होटल के कमरे में मृत पाए गए भोजपुरी निर्देशक