फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: सौरभ ने दी जसलीन को बॉडी मसाज तो जलोटा का चढ़ा पारा, ये डायलॉग मारा

Wed, 17 Oct 2018 02:56 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Big Boss 12: Saurabh gave the body massage to the Jaslain and the water melted, this dialogue hit
jasleen matharu

बिग बॉस के सीजन 12 में जबसे अनूप जलोटा और श्रीसंथ सीक्रेट रूम से घर वापस लौटे हैं तो ज्यादा खुलकर सामने आ रहे हैं। अनूप जलोटा ने तो अब सीधे तौर पर जसलीन को तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसा ही मामला, तब सामने देखने को मिला, जब अनूप जलोटा को पता चला कि जसलीन को सौरभ पटेल ने बॉडी मसाज दी है। बस फिर क्या था, ये सुनते ही जलोटा भड़क उठे और जसलीन को सुना दी खरी खोटी। आगे की स्लाइड में जानिए पूरा मामला..

Big Boss 12: Saurabh gave the body massage to the Jaslain and the water melted, this dialogue hit
jasleen matharu

दरअसल,  बिग बॉस के सीक्रेट रूम से निकलकर अनूप और श्रीसंथ ने अभी-अभी घर में एंट्री की है। उनके एंट्री से खेल और रोमांचक हो गया है। अनूप के घर से बाहर होने के बाद से जसलीन का नया रूप देखने को मिला था। पिछले एपिसोड में अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन को सौरभ पटेल ने बॉडी मसाज दी है। अनूप जसलीन के इस मसाज से काफी नाराज हुए। 

Big Boss 12: Saurabh gave the body massage to the Jaslain and the water melted, this dialogue hit
Anup Jalota and Sreesanth

अनूप के सवाल करने पर जसलीन ने दलील दी कि वे सौरभ को भाई बुलाती हैं। यह सुनते ही जलोटा का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने बोला कि आजकल भाई बोलकर बहुत कुछ हो रहा है। अभी यह बताना मुश्किल है कि जसलीन का यह मसाज गेम की स्ट्रेटजी थी या वे अनूप से दूर होकर सौरभ के करीब आ रही हैं। खेल जितना आगे बढ़ेगा उतना ही देखना दिलचस्प होगा कि जलोटा और जसलीन का रिश्ता किस तरफ रुख करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Boss 12: Saurabh gave the body massage to the Jaslain and the water melted, this dialogue hit
deepika kakad

घर में आते ही जहां श्रीसंथ दीपिका की क्लास लेते हुए दिख रहे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भजन सम्राट अनूप जलोटा अपनी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू से दूरियां बनाते हुए दिख रहे हैं। वह कहते हैं कि घर से बाहर जाते ही उन्होंने देखा कि वह अपना गेम अच्छे से नहीं खेल रही हैं। उनको जसलीन का घर में व्यवहार ठीक नहीं लग रहा है। वह कहते हैं कि तुम घर में सिर्फ मेकअप करते हुए ही दिख रही हो। जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है। 

विज्ञापन
Big Boss 12: Saurabh gave the body massage to the Jaslain and the water melted, this dialogue hit
anup jalota

अनूप जलोटा से अपने लिए इस तरह की बातें सुनकर जसलीन मथारू चौंक जाती हैं। वह यह भी कह रहे हैं कि अब घरवालों का असली चेहरा उनके सामने आ गया है।वह कहती हैं कि अनूप जी को आखिर क्या हो गया है। शो में आज एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा। आज जोड़ियां सिगल्स हो जाएंगी। जिसके बाद घर में गाली-गलौज और ज्यादा देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed