{"_id":"5c98a73bbdec22143b6f0c98","slug":"big-boss-ex-contestant-swami-om-will-contest-lok-sabha-elections-form-new-delhi-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे बिग बॉस के विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम, घर से ही गिरफ्तार कर ले गई थी पुलिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे बिग बॉस के विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम, घर से ही गिरफ्तार कर ले गई थी पुलिस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 25 Mar 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
swami om
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों पूरे देश में लोक सभा चुनाव की जोर-शोर से चर्चा हो रही है। आए दिन हर राजनीतिक पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर रही है। इस बीच अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले और रियलिटी शो बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम ने भी लोक सभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
2 of 5
om swami
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो स्वामी ओम ने नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए स्वामी ओम ने कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ''हिंदू-विरोधी'' रवैये के खिलाफ लड़ेंगे, जिन्होंने एक ट्वीट किया था जिसमें उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह ''झाड़ू'' को हिन्दू धर्म के प्रतीक स्वास्तिक के पीछे भागते दिखाया गया था।
3 of 5
ओम स्वामी की हुई पिटाई।
- फोटो : file photo
स्वामी ओम के बयानों के अनुसार कई हिंदू संगठनों ने बैठक के बाद चुनाव लड़ने के लिए उनका नाम तय किया। आपको बता दें कि स्वामी ओम टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-10 का हिस्सा रह चुके हैं। शो में रहते हुए उन्होंने बिस बॉस के घर में काफी हंगामा किया था। उनके इस हंगामे की वजह से सलमान खान भी परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
swami om
- फोटो : file photo
बिग बॉस सीजन 10 में स्वामी ओम ने बतौर कॉमनर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। उन्होंने घरवालों का जीना मुहाल कर दिया था। किसी पर उन्होंने टॉयेलट का पानी फेंका तो किसी के साथ बुरा बर्ताव भी किया। कई बार तो घर में उनके साथ मारपीट तक की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
स्वामी ओम, प्रियंका जग्गा
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो में रहते हुए दिल्ली पुलिस स्वामी ओमजी महाराज पर पहले से चल रहे चोरी और आर्म्स एक्ट के केस में उन्हें गिरफ्तार करने बिग बॉस के घर तक पहुंच गई थी। हालांकि ओम स्वामी ने घर से बाहर निकलने से इनकार किर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।