{"_id":"59fd65224f1c1bd1408b47e1","slug":"big-insurance-film-padmavati-against-rioting-and-malicious-damage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजय लीला भंसाली ने लिया बड़ा फैसला, रिलीज से पहले 'पद्मावती' का करवाया करोड़ों का बीमा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय लीला भंसाली ने लिया बड़ा फैसला, रिलीज से पहले 'पद्मावती' का करवाया करोड़ों का बीमा
Sat, 04 Nov 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावती' के विरोध में आए दिन हो रही दिक्कतों से तंग आकर फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने फिल्म का बीमा करवा लिया है। बता दें कि चित्तौड़गढ़ में फिल्म को लेकर बड़ा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है...
2 of 5
PADMAVATI_SANJAY_LEELA
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावती' अब पूरी तरह से संकट के घेरे में आ चुकी है। फिल्म के विरोध की आग बहुत फैल चुकी है और इसी डर आगे कोई और नुकसान हो इसके लिए फिल्म का बीमा करवा लिया गया है। बता दें कि फिल्म का 160 करोड़ रुपये का बीमा करवाया गया है।
3 of 5
Padmavati
बीमा पॉलिसी के अनुसार अगर फिल्म की टिकट बेचने के दौरान कोई विरोध, झगड़े, हड़ताल और तोड़फोड़ होती है तो कंपनी इसका भुगतान करेगी। सिनेमा के सीनियर एक्जीक्यूटिव का मानना है कि दर्शक फिल्म के विरोध को देखते हुए सिनेमाहॉल जाकर कोई जोखिम नहीं उठाएंगे जिससे फिल्म की कमाई पर सीधा असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
padmavati
राजस्थान में फिल्म के ड्रिस्ट्रीब्यूटर भी तय किए जा चुके हैं। लेकिन जयपुर में सिनेमा हॉल के मालिकों को फिल्म विरोधियों से आए दिन धमकियां मिल रही हैं। वहीं, सेंसर बोर्ड भी दोनों पक्षों में सहमति बनाने में जुटा हुआ है। बता दें कि इससे पहले फिल्म 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर भी बड़ा बवाल हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
padmavati
बता दें कि कल से चितौड़गढ़ में फिल्म को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। फिल्म विरोधियों का कहना है कि फिल्म में 'पद्मावती' के किरदार को बदनाम किये जाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का ये भी कहना है कि इतिहास में पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी का कोई मिलन का उल्लेख ही नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।