{"_id":"5a7bc7e34f1c1b410b8b7adb","slug":"big-news-for-salman-khan-fans-will-play-5-different-role-in-bharat-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार सलमान फिल्म में करेंगे कुछ ऐसा, देखकर भी नहीं पहचान पाएंगे दर्शक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार सलमान फिल्म में करेंगे कुछ ऐसा, देखकर भी नहीं पहचान पाएंगे दर्शक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी 'टाइगर टाइगर जिंदा' है फिल्म के बाद सलमान खान इन दिनों 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी है। इसी बीच उनकी एक और फिल्म 'भारत' में उनके लुक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
Salman Khan
इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म कोरियन फिल्म 'An Ode to My Father' का रीमेक है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में सलमान खान 5 डिफरेंट लुक में नजर आएंगे जिसमें आपको सलमान का 'मैंने प्यार किया' फिल्म के 18 साल के लड़के वाला लुक भी दिखाई देगा।
salman khan
कोरियन फिल्म एक पीरियड ड्रामा थी जिसमें कोरियन के इतिहास से जुड़े कुछ तथ्यों को दिखाया गया था। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म में भारत के इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को दिखाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे को भी दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Abbas Zafar
इस फिल्म के बारे में अली अब्बास जफर ने बताया - 'फिल्म में भारत के 70 सालों के इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण चीजों को दर्शाया जाएगा। इसमें एक ऐसे इंसान की कहानी होगी जो पहले और अब के भारत का गवाह बना होगा। फिलहाल इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।'
विज्ञापन
Salman Khan
कहा जा रहा है बंटवारे के सीन को पंजाब में शूट किया जाएगा। हालांकि बीते 3 महीनों से इस पर रिसर्च काम जारी है। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि उस समय को दर्शाने के लिए भाप वाले इंजन के अलावा उसी तरह के कपड़ों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।