{"_id":"5ba25778867a55013f17d036","slug":"bigbiss-12-anup-jalota-fight-with-shree-shant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 : खाना बनाने की रेस में अनूप जलोटा ने गेंदबाज श्रीसंथ को किया आउट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12 : खाना बनाने की रेस में अनूप जलोटा ने गेंदबाज श्रीसंथ को किया आउट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियालटी शो बिग बॉस हर साल की तरह इस साल भी हिट है। शो में हर दिन कुछ न कुछ नया मासाला देखने को मिल रहा है। शो के दूसरे ही दिन से कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया है। जहां एक और खान सिस्टर्स घर में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में लगी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ गेंदबाज श्रीसंथ अपने आपा खोते हुए दिखाई दिए।
2 of 4
anup jalota and jasleen
एक टास्क में तो उन्हें भजन गायक अनूप जलोटा से हार का समाना करना पड़ा। जलोटा ने किचन एक्टिविटी के मामले में श्रीसंथ को चित्त कर दिया। दरअसल इस साल के सभी घरवाले पिछले सीजन में विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे की तरह खुद को किचन स्टार बनाकर घर में सबका चहेता बनना चाहते हैं। अनूप जलोटा और श्रीसंथ भी कुछ ऐसा ही करना चाहते थे।
3 of 4
ANUP JALOTA AND AMITABH
शो के दूसरे दिन सभी घरवालों ने फैसला लिया कि वह अपना-अपना खाना खुद बनाएंगे, जिसके बाद श्रीसंथ और अनूप जलोटा अपना खाना बनाने लगे, जहां श्रीसंथ अपने लिए एक रोटी भी नहीं बना पाए, वहीं जलोटा ने कुछ ही मिनट में अपने लिए एक लच्छेदार पराठा बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
anup jalota and jasleen
आपकों बता दें की शो के दूसरे दिन सभी कंटेस्टेंस एक- दूसरे पर हावी होते दिखाई दिए। जहां खान सिस्टर्स सभी घरवालों से उनका काम पूछती दिखाई दीं। तो वहीं दीपिका ने उनकी बात का जवाब देते हुए कहा कि वो उनको यह बताने के लिए बाध्य नहीं है कि उन्होंने क्या काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।