{"_id":"5bb217b7867a557fff7311bf","slug":"bigbiss-12-dipika-angry-on-shreesanth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस12 : श्रीसंथ को लेकर भड़की दीपिका, बोलीं-कब तब हम चुप रहेंगे?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस12 : श्रीसंथ को लेकर भड़की दीपिका, बोलीं-कब तब हम चुप रहेंगे?
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
tv show
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में लोग अब नए रंग रूप में ढलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस हफ्ते जहां दोस्त दुश्मन बन गए हैं। वहीं दूसरी तरफ नॉमिनेशन से बचने के लिए घरवाले अब किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। शो को दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। अब सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को अच्छी तरह जान भी चुके हैं।
tv show
ऐसे में बात करेंगे घर की मास्टमाइंड कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ और गुस्सैल कंटेस्टेंट श्रीसंथ की। श्रीसंथ और दीपिका पहले ही दिन से एक-दूसरे के काफी नजदीक नजर आ रहे थे, लेकिन इनका यह रिश्ता अब टूटने वाला है। श्रीसंथ के बात-बात पर गुस्सा होने की आदत से दीपिका अब परेशान होने लगी हैं।
TV Show
आज के एपिसोड में दीपिका नेहा से कहती हुई दिखाई देंगी कि अब वह श्रीसंथ को और नहीं समझा सकती हैं। दीपिका कहती हैं कि वो श्रीसंथ से अब बहुत परेशान हो चुकी हैं। सिंगल्स में केवल वहीं हैं जो बहुत वीक है। सिंगल्स का हर टॉस्क उनकी वजह से बर्बाद हो जाता है। कभी वो टॉस्क करने से ही मना कर देते हैं, कभी भी बीमार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
shreesanth
वहीं आपको बता दें श्रीसंथ को खुद का सबसे करीबी बताने वाले दीपक भी अब श्रीसंथ की बुराई करते हुए शो में दिख रहे हैं। दीपक जसलीन से बात करते हुए कहते हैं कि डबल्स क्या अब सिंगल्स भी श्रीसंथ से बहुत नाराज हैं। दीपक जसलीन से यह भी कहते हैं कि देखना अब सबसे पहले दीपिका ही श्रीसंथ को नॉमिनेट करेंगी।
विज्ञापन
tv show
अब ताजा अपडेट की बात करें तो आज शो में कंटेस्टेंट को अपने जोड़ीदार को बचाने के लिए कुर्बानी देनी होगी। दीपिका अनूप जलोटा को किडनेप करती हुई दिखेगी। वहीं वो जसलीन से उनको छोड़ने के बदले मेकअप देने और हेयरकट करने के लिए कहेंगी। देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि जसलीन अनूप जलोटा को सेफ करने के लिए मेकअप की कुर्बानी देती हैं कि नहीं।