{"_id":"5baca226867a55013061c1f7","slug":"bigboss-12-jasleen-dance-anup-jalota-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12- जब अनूप जलोटा ने गाया डीजे वाले बाबू मेरा गाना तो जसलीन ने दिखाया डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12- जब अनूप जलोटा ने गाया डीजे वाले बाबू मेरा गाना तो जसलीन ने दिखाया डांस
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
anup jalota and jasleen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 12 हाउस में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। एक और जहां भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन की केमिस्ट्री सब लोगों का ध्यान खींच रही हैं। वही दूसरी तरफ जसलीन और कृति की डांस परफोर्मेंस ने शो को एक लेवल अप कर दिया है।बिग बॉस' में पहला 'लग्जरी बजट टास्क' सिंगल ने जीत लिया है। इस टास्क के बाद सिंगल और जोड़ियों के बीच मतभेद काफी बढ़ गया है जिससे घर के माहौल में काफी बदलाव आया है। इस टास्क में श्रीसंथ ने हिस्सा नहीं लिया था जिसकी वजह उनकी खराब तबीयत थी। इस बीच गजल सम्राट अनूप जलोटा ने कहा कि आप लोगों को ऐसा नहीं लगता कि श्रीसंथ की वजह से एक सीट बर्बाद हो गई है।
anup jalota and jasleen
आपको बता दें कि बिग बॉस के घर में ना फोन है और न ही कोई वीडियो प्लेयर। इस वजह से घरवालों को सिर्फ एक-दूसरे से बात करके ही अपना सारा समय गुजारना होता है। यही वजह है कि जब भी घरवाले बोर होते हैं, तो वह कुछ न कुछ समय गुजारने के लिए करते रहते हैं। बिग बॉस द्वारा दिए गए तीसरे टॉस्क शिप चोर को करने के बाद सभी घरवाले थक जाते हैं। जोड़ियां गार्डन एरिया में जाकर गप्पे लगाने लगती हैं।
anup jalota
जसलीन बीच में ही डांस करने की फरमाइश कर देती हैं। कृति जसलीन की बात सुनकर कहती हैं कि हां चलो डांस करते हैं। इसके बाद दोनों अनूप जलोटा से गाना गाने के लिए कहते हैं। अनूप जलोटा गाना गाने के लिए मान जाते हैं और जसलीन की फरमाइश पर डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दे, गाते हैं। जिस पर कृति और जसलीन दोनों डांस करती हैं और उनका साथ देने के लिए सोमी भी आ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
anup jalota and jasleen
वहीं, इस टास्क के बाद सभी जोड़ियां दीपिका की बुराई करती दिखीं और उनके बारे में अपशब्द भी कहे। घरवालों के लगातार ताना सुनने के बाद दीपिका अकेले में रोने लगीं। सृष्टि से दीपिका ने कहा बेवजह यह लोग मुझे टार्गेट कर रहे हैं। तभी सृष्टि कहती हैं कि पता है ना क्यों कर रहे हैं ऐसा। पहला तुम सेलिब्रिटी हो और दूसरा तुम्हें पता है। उन्हें पता है कि तुम मजबूत दावेदार हो इसलिए वह यह सब करेंगे। तभी नेहा आ जाती हैं और दोनों दीपिका को चुप कराते हैं।
विज्ञापन
anup jalota
बिग बॉस' में पहला 'लग्जरी बजट टास्क' सिंगल ने जीत लिया है। इस टास्क के बाद सिंगल और जोड़ियों के बीच मतभेद काफी बढ़ गया है जिससे घर के माहौल में काफी बदलाव आया है। इस टास्क में श्रीसंथ ने हिस्सा नहीं लिया था जिसकी वजह उनकी खराब तबीयत थी। इस बीच गजल सम्राट अनूप जलोटा ने कहा कि आप लोगों को ऐसा नहीं लगता कि श्रीसंथ की वजह से एक सीट बर्बाद हो गई है।