{"_id":"601a5dd254440f794c71c5a1","slug":"bigg-boss-10-contestant-swami-om-passes-away-at-the-age-of-63","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Swami Om: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन, पैरालाइज्ड हो गया था शरीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Swami Om: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन, पैरालाइज्ड हो गया था शरीर
बिग बॉस 10 (Bigg Boss 10) के विवादित कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम (Swami Om has passed away) का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे। खबरों के मुताबिक उनका आधा शरीर पैरालाइज्ड हो गया था, इसी के चलते बुधवार को उनकी मौत हो गई। वह 63 साल के थे।
2 of 5
स्वामी ओम
- फोटो : अमर उजाला
स्वामी ओम (Swami Om Death) का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। स्वामी ओम के दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन ने यह दुखद खबर दी। अर्जुन ने बताया उन्हें कुछ दिन पहले पैरालिसिस का अटैक आया था। कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी। स्वामी ओम का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट में दोपहर को किया जाएगा।
3 of 5
स्वामी ओम
स्वामी ओम (Swami Om Death) ने 2019 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा भी की थी। इस दौरान वह काफी चर्चा में भी थे। उन हर चैनल की डिबेट में देखा जाता था। उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिंदू विरोधी रवैये के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वामी ओम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें स्वामी ओम (Swami Om Death) ने सीजन 10 में बतौर कॉमनर एंट्री ली थी। शो में उनके और वीजे बानी के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। जब 'बिग बॉस' ने स्वामी ओम को बाहर जाने का आदेश दिया तो वो घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में सिक्योरिटी गार्ड्स ने स्वामी ओम को बाहर निकाला था।
विज्ञापन
5 of 5
ओम स्वामी
स्वामी ओम (Swami Om Death) की पूरी जिंदगी विवादों से भरी रही। बिग बॉस में जहां उन्हें धक्के मारकर बाहर निकाला गया वहीं चार साल पहले उनके भाई ने उनपर चोरी का इल्जाम लगाया था। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उनके भाई ने उस दौरान उन पर 9 साल पहले दुकान से साइकिलें और कुछ दस्तावेज चुराने आरोप लगाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।