सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का दूसरा गाना 'दिल दिया गल्ला' रिलीज हो चुका है। इस रोमांटिक गाने को बिग बॉस-11 में रिलीज किया गया। दोनों के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है ये 'दिल दिया गल्ला' गाना।
बिग बॉस 11: फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है सलमान और कैटरीना की ये 'दिल दिया गल्ला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के पहले गाने 'स्वैग से स्वागत' की रिलीज से पहले उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली गईं और लोगों के बीच गाने को लेकर उत्साह कायम रखने की कोशिश की गई। ठीक इसी तरह फल्म के दूसरे गाने 'दिल दिया गल्ला' की तस्वीरें भी सामने आईं थी। इन तस्वीरों में सलमान खान और कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। इस गाने की शूटिंग ऑस्ट्रिया में की गई है।
पहले खबर थी कि सलमान खान अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में ही 'स्वैग से स्वागत' गाने को लॉन्च करेंगे। बाद में फैसला किया गया कि फिल्म के रोमैंटिक गाने को बड़े पैमाने पर लॉन्च करने की जरूरत है जिसके लिए बिग बॉस का मंच सही होगा। गौरतलब है कि बीते 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान की आगामी फिल्म 'रेस-3' का प्रमोशन किया गया।
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के पहले गाने 'स्वैग से स्वागत' ने रिलीज के 24 घंटों के भीतर यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा गया वीडियो सॉन्ग बन गया। वहीं, फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसे अब तक साढ़े चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है जो कि 'बाहुबली-2' को मिले व्यूज से ज्यादा है। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
Time to listen to what Tiger & Zoya's hearts say. #DilDiyanGallan OUT NOW.@BeingSalmanKhan | #KatrinaKaif | @aliabbaszafar | @YRF | @yrfmusic | @VMVMVMVMVM | @VishalDadlani | @ShekharRavjiani | @itsaadee https://t.co/KYTMCyrNLI