{"_id":"5bade4ea867a557ed43182f0","slug":"bigg-boss-12-jasleen-angry-upon-anup-jalota","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: अनूप जलोटा की इस हरकत से नाराज हुईं जसलीन, कृति बोलीं-सबके होंठ देखते हैं ये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: अनूप जलोटा की इस हरकत से नाराज हुईं जसलीन, कृति बोलीं-सबके होंठ देखते हैं ये
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
जसलीन और अनूप जलोटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में इस बार सबसे ज्यादा विचित्र जोड़ी जसलीन और अनूप जलोटा की लग रही है। दोनों घर में जिस तरह से खेल रहे हैं सभी के केंद्र बिंदु पर हैं। जहां अनूप जलोटा कम ही बोलते हैं, वहीं जसलीन घर में मौज- मस्ती करने का कोई भी बहाना नहीं छोड़ती हैं। आपको बता दें कि हाल ही में जसलीन ने अनूप जलोटा को किस किया था। जसलीन ने किस करने से पहले अनूप जलोटा से कहा था कि वह किस के निशान के न हटाएं।
anup jalota and jasleen
अनूप जलोटा कुछ ही देर बाद निशान हटा देते हैं। जिसको लेकर जसलीन उनसे गुस्सा हो जाती हैं। वह अनूप जलोटा से कहती हैं कि सभी घरवाले उनका मजाक बना रहे हैं। जसलीन की बात के जवाब में अनूप जलोटा कहते हैं कि वह इस कलर लिपस्टिक लंबे समय तक लगाकर नहीं रख सकते हैं। वह जसलीन से कहते हैं कि रोशमी ने जो लिपस्टिक लगाई है वह उनको पसंद है। सभी घरवाले यह सुनते ही हंसने लगते हैं।
anup jalota and jasleen
वहीं कृति कहती हैं कि अनूप जी लिपस्टिक के चक्कर में घर की सभी लड़कियों के होठ देख रहे हैं। गौरतलब है कि अनूप जलोटा शो में अपनी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ आए हैं । जसलीन ने शो में आने पर ये राज खोला कि वो और अनूप जी एक-दूसरे को 3 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों का प्यार भी बिग बॉस के घर में रोज नई कहानियां बुन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
anup jalota and jasleen
गौरतलब है कि अपने रिश्ते को लेकर बिग बॉस के घर में सुर्खियां बटोर रही जसलीन समुद्री लुटेरे टॉस्क में हारने के बाद अनूप जलोटा से कहती हैं कि उनको घर में दीपिका का रहना बिल्कुल पसंद नहीं हैं। वह कहती हैं कि दीपिका ने टॉस्क के दौरान उनके साथ जो कुछ भी किया वो उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। अनूप जलोटा जसलीन का साथ देते हुए कहते हैं कि वो उनके साथ हैं और दीपिका ने उनके साथ जो किया वो गलत था।
विज्ञापन
anup jalota and jasleen
आपको बता दें कि 'बेबी डॉल मैं सोने दी', 'टेडी बियर', 'चिटियां कलाइयां' जैसे सुपरहिट सॉन्ग गाने वाली बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने बिग बॉस में कंटेस्टेंट अनूप जलोटा की लव स्टोरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कनिका ने जसलीन और अनूप जलोटा की जोड़ी को पब्लिसिटी स्टंट बताया है।