फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: रिश्ता झूठा बताने पर अनूप जलोटा पर भड़की जसलीन, श्रीसंथ और शिवाशीष को सुनाया सच

Wed, 31 Oct 2018 02:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu shocked after know statement of Anup Jalota over their relationship
bigg boss - फोटो : file photo
छोटे परदे का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 12 इन दिनों भले ही टीआरपी के मामले में थोड़ कमजोर पड़ गया हो, लेकिन मनोरंजन के मामले में यह कहीं भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है। बीते रविवार से बिग बॉस के घर में बहुत बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिले हैं। बीते हफ्ते बिग बॉस 12 के दो सबसे चर्चित कंटेस्टेंट अनूप जलोटा और सबा खान घर से बेघर हो गए हैं। इसके साथ ही बिग बॉस के घर में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu shocked after know statement of Anup Jalota over their relationship
bigg boss - फोटो : file photo
खास बात यह है कि बिग बॉस के घर में जिस समय अनूप जलोटा प्रेमिका जसलीन मथारू के साथ शो में पहुंचे थे तो उस समय भी उनकी काफी चर्चा हो रही थी। वहीं अब शो से निकल जाने के बाद भी वह काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण अनूप जलोटा द्वारा बिग बॉस के घर से निकलने के बाद जसलीन मथारू के साथ अपने रिश्ते के बारे में धमाकेदार खुलासे करना है। शो से निकलने के बाद अनूप जलोटा ने जसलीन और अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे हैं।
 
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu shocked after know statement of Anup Jalota over their relationship
bigg boss - फोटो : file photo
हाल ही में एक मीडिया इंटव्यू में उन्होंने कहा- 'जसलीन ने बिग बॉस 12 में हिस्सा लेने के लिए मुझे अपना प्रेमी बनाया और मेरी लोकप्रियता का यूज किया है। बात तो आगे बढाते हुए उन्होंने कहा- 'जब बिग बॉस के सीजन 12 का आगाज हुए तो जसलीन का बहुत मन था कि वह इस सीजन का हिस्सा बने, लेकिन जब उसको पता चला कि इस बार विचित्र जोड़ियां आनी हैं तो वह मुझे अपना जोड़ीदार बनाकर शो के अंदर लेकर जाने की जिद्द करने लगी। लेकिन मैंने शो में जाने से मना कर दिया। इसके बाद जसलीन के पिता ने मुझसे कहा है कि आप दोनों शिष्य-गुरु को जोड़ी बनकर शो में चले जाएं। इसके बाद मैंने बिग बॉस में जाने का फैसला किया। मेरे उससे ऐसे कोई भी रिश्ता नहीं है जैसा कि जसलीन ने बिग बॉस के घर में कहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu shocked after know statement of Anup Jalota over their relationship
bigg boss - फोटो : bigg boss
वहीं दिवाली के मौके पर बिग बॉस के घर में पहुंचे बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे और एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ने घर में जाकर बम फोड़ दिया है। शिल्पा और विकास जैसे ही बिग बॉस के घर में पहुंचे तो घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट से मिलना-जुलना किया। इस दौरान शिल्पा शिंदे ने जसलीन को इशारे में बताया कि अनूप जलोटा बिग बॉस से निकलकर अपने और जसलीन के रिलेशन को झूठ बता रहे हैं। इसके बाद जसलीन काफी हैरान और परेशान नजर आईं । कुछ देर बाद उन्होंने अनूप जलोटा की इस बात को शिवाशीष और श्रीसंथ को भी बताया। वह दोनों भी सुनकर हैरान हो गए। 
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu shocked after know statement of Anup Jalota over their relationship
anup jalota - फोटो : file photo
आपको बता दें कि बिग बॉस से निकलकर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने खुलासा किया है कि जसलीन के साथ उनका केवल शिष्य-गुरु का रिश्ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जसलीन ने उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाया है। इन सबके अलावा अनूप जलोटा ने बिग बॉस के घर में श्रीसंथ को फुटेज खाने वाले और रोमिल चौधरी को बिग बॉस का विनर बताया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed