फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का ने अपनी शादी में पहना था 95 लाख का लहंगा, अब पहले करवाचौथ पर खरीद डाली इतनी महंगी साड़ी

Wed, 31 Oct 2018 01:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
anushka sharma karwa chauth yellow saree worth rupee 8 lakh
anushka and virat Karwa Chauth - फोटो : twitter
अनुष्का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में विराट कोहली से शादी की थी । अब उन्होंने अपना पहला करवाचौथ मनाया। इस मौके पर विराट कोहली भी उनके साथ थे । दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करवाचौथ की फोटो शेयर की । इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'मेरे चांद, मेरे सूरज, मेरे तारे, मेरे सबकुछ । सभी को करवाचौथ मुबारक ।'
anushka sharma karwa chauth yellow saree worth rupee 8 lakh
virat anushka
तस्वीर में अनुष्का पीले रंग की साड़ी पहने नजर आईं । वहीं विराट ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था । दोनों की ये तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं । अनुष्का ने करवाचौथ के लिए डिजाइनर सब्यासाची की साड़ी पहनी । जिसका ब्लाउज सिल्क का है।
anushka sharma karwa chauth yellow saree worth rupee 8 lakh
virat anushka
सब्यासाची एक ऐसा ब्रांड है जिसके कपड़ों की कीमत लाखों में होती है। अब अनुष्का की इस साड़ी की कीमत भी सामने आ गई है। अनुष्का की  इस जॉरजट की साड़ी की कीमत जान शायद आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। खबरों की मानें तो अनुष्का की इस साड़ी की कीमत 8 लाख रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma karwa chauth yellow saree worth rupee 8 lakh
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter
अनुष्का ने अपनी शादी में भी सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था । उसकी कीमत 95 लाख बताई जा रही थी । अनुष्का ने अपने पहले करवाचौथ पर इस पीले रंग की महंगी साड़ी के साथ गोल्डन और सफेद मोती के कॉम्बिनेशन की ज्वैलरी भी पहनी थी । 
 
विज्ञापन
anushka sharma karwa chauth yellow saree worth rupee 8 lakh
virat anushka
विराट कोहली के लिए करवाचौथ का दिन काफी स्पेशल रहा। उन्होंने करवाचौथ के दिन ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में लगातार तीसरा शतक लगाया। इसके साथ ही अपने नाम एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज कराया। विराट लगातार तीसरा शतक लगाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed