{"_id":"5bd95469bdec2269602c5206","slug":"salman-khan-suggested-bharat-director-ali-abbas-zafar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गिरते करियर ग्राफ ने बढ़ाई सलमान खान की परेशानी, 'भारत' के डायरेक्टर को दे डाली ये सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गिरते करियर ग्राफ ने बढ़ाई सलमान खान की परेशानी, 'भारत' के डायरेक्टर को दे डाली ये सलाह
Wed, 31 Oct 2018 12:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
bharat
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की पिछली दर्जन भर फिल्मों ने 100 करोड़ के ऊपर कमाई की है परंतु इसके बावजूद यह सच है कि उनका स्टारडम हाल के कुछ वर्षों में नीचे आया है। बड़ी फैन फॉलोइंग की वजह से ही ट्यूबलाइट और रेस 3 जैसी खराब फिल्में मोटी कमाई कर पाईं लेकिन छोटे पर्दे पर उनकी टीआरपी लगातार नीचे गिरी है।
2 of 6
bharat
- फोटो : file photo
शो दस का दम फ्लॉप रहा और बिग बॉस की रेटिंग हर नए सीजन में पिछली बार से नीचे होती है। सलमान की उम्र भी लगातार बढ़ ही रही है। यही कारण है कि वह अब थोड़ा संभल जाना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान ने अपनी अगली फिल्म भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर से कहा है कि फिल्म को संतुलित ढंग से संपादित कराएं।
3 of 6
salman khan
- फोटो : bigg boss
ऐसा न हो कि फिल्म में सिर्फ सलमान ही सलमान दिखें। उन्होंने जफर से फिल्म की लंबाई भी नियंत्रित रखने को कहा है। हालांकि जफर को सलमान के स्टारडम पर विश्वास है और वह नहीं चाहते कि फिल्म को छोटी रखने के चक्कर में अतिरिक्त कैंची चल जाए। फिल्म में कैटरीना कैफ भी हैं। सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म भारत विभाजन की त्रासदी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
salman khan
- फोटो : file photo
सूत्रों के मुताबिक फिल्म में सलमान कई किरदार एक साथ निभा रहे हैं और उनसे जुड़ी छोटी-छोटी घटनाएं कहानी के फ्लैशबैक में दिखाई जाएंगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसमें 50 से 60 साल के बीच की घटनाएं दिखाई जाएंगी। सलमान अपने पिता के सपने पूरे करते नजर आएंगे और अपने भरे-पूरे परिवार को मुश्किल हालात में भी साथ में जोड़े रखने की कवायद करते दिखेंगे। यही कारण है कि फिल्म की लंबाई आज की फिल्मों से अधिक है।
विज्ञापन
5 of 6
salman khan
- फोटो : file photo
खबरों के अनुसार, भारत तीन घंटे लंबी फिल्म है और सलमान चाहते हैं कि यह दो घंटे 45 के करीब खत्म हो जाए, हालांकि आज के दिनों में यह भी काफी अधिक है। सलमान जानते हैं कि पुराना दौर बीत चुका है जब दर्शक तीन घंटे से कम की फिल्म को पैसा वसूल नहीं मानते थे। फिल्म में सलमान के अंदाज वाले नाच-गाने भी हैं। वह चाहते हैं कि उनके फैन्स को ध्यान में रखते हुए निर्देशक कहानी को ऐसे कसें कि आम दर्शक भी उसका मजा ले सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।