{"_id":"5bc42de5bdec22694e6b6905","slug":"bigg-boss-12-neha-pendse-talk-about-sreesanth-after-out-the-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: घर से बाहर निकलते ही श्रीसंथ पर भड़कीं नेहा पेंडसे, बोलीं- 'महिलाओं के बारे में...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 12: घर से बाहर निकलते ही श्रीसंथ पर भड़कीं नेहा पेंडसे, बोलीं- 'महिलाओं के बारे में...'
Mon, 15 Oct 2018 11:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
neha pendse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस सीजन 12 में दूसरा एलिमिनेशन हो चुका है । इस बार नेहा पेंडसे घर से बाहर हो चुकी हैं । नेहा पेंडसे एक सेलेब्रिटी के तौर पर शो में गई थीं। नेहा के साथ श्रीसंथ और करणवीर बोहरा भी घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट थे लेकिन वो एलिमिनेट हो गईं ।
2 of 5
neha pendse
नेहा पेंडसे ने घर से बाहर आने के बाद कई खुलासे किए हैं । नेहा ने बताया कि उन्हें बिल्कुल नहीं लगा था कि बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले वो कमजोर हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पूरी ईमानदारी के साथ घर में खेल रही थी । मुझे लगता है कि अगर किसी प्लानिंग के साथ जाती तो इतनी जल्दी बाहर ना होती ।'
3 of 5
bigg boss
- फोटो : self
उन्होंने ये भी बताया कि अगर वो सीक्रेट रूम में जातीं तो किस पर नजर रखतीं । नेहा ने कहा, 'मैं दीपिका को देखना चाहती थी क्योंकि बाहर आने के बाद मैंने उनके बारे में काफी सुना है । वो घर में मेरी करीबी थीं। ऐसे में अगर मैं सीक्रेट रूम में जाती तो ये जरूर जानना चाहती क्या वो वही इंसान हैं जैसी वो दिखाती हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : self
नेहा ने श्रीसंथ के बारे मेें भी बात की । उन्होंने कहा, 'श्रीसंथ को मुझसे उस वक्त से प्रॉब्लम थी जब मैंने टास्क में उन्हें मेंटल स्ट्रेंथ ना होने का टैग दिया था । उसके बाद उन्होंने दीपिका को कहा कि मैं नेहा के बारे में पर्सनल बातें जानता हूं । मुझे नहीं पता वो किस बारे में बात कर रहे थे । एक इंसान अगर महिलाओं की रिस्पेक्ट की बात करता है और फिर ऐसी बात कहता है तो ये सही नहीं है । वैसे भी हम अच्छे दोस्त नहीं थे ।'
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
नेहा पेंडसे ने ये भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में फिर से जाना चाहेंगी । अनूप जलोटा के बारे में नेहा ने कहा, 'मुझे नहीं लगता वो घर में कुछ कर रहे हैं । किसी भी बात पर उनका कोई मत नहीं होता । मैंने तो कई बार स्टैंड लिया लेकिन उनका तो कोई रोल ही नहीं था ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।