{"_id":"5bc5df96bdec22698c6e38bc","slug":"bigg-boss-12-what-is-going-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: देखिए आज घर में क्या होगा खास, कौन होगा घरवालों के निशाने पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12: देखिए आज घर में क्या होगा खास, कौन होगा घरवालों के निशाने पर
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में क्या हुआ और किसने किसको गालियां दी यह तो आप खूब जानते हैं, लेकिन कौन किसके साथ है, कौन घर से बेघर होगा यह आप नहीं जानते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज बिग बॉस के घर में क्या खास होगा।
bigg boss
- फोटो : self
श्रीसंथ आज करणवीर से कहेंगे कि हम उसके साथ रहेंगे पर उसकी सुनेंगे नहीं। श्रीसंथ आज घर में गर्ल और ब्यॉज गैंग बनाते हुए भी दिखाई देंगे। वह घरवालों से कहेंगे कि वह अब यह जान चुके हैं कि कौन उनका दोस्त हो और कौन दुश्मन। शो में आज सृष्टि करणवीर के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनाती हुई दिखाई देंगी। वह करणवीर से कहेंगी कि आप घर में अब अपने दिमाग से खेलोगे न कि दीपिका के दिमाग से।
bigg boss
- फोटो : self
सृष्टि करणवीर से कहेंगी कि हम दोनों को अब सेफ जोन में रहकर गेम को खेलना होगा। दीपिका आज शो में रोती हुई दिखाई देंगी। वह कहेंगी कि इस शो में कोई किसी का नहीं है। सृष्टि,सुरभि,रोमिल, श्रीसंथ और जसलीन दीपिका को शो का खलनायक बनाते हुए भी आज दिखाई देंगे। जसलीन आज सृष्टि से यह कहते हुए दिखाई देंगी कि दीपिका इस बार के शो की खलनायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss
उर्वशी दीपक से अलग होने के बाद आज गेम में स्ट्रेटजी बनाती हुई दिखाई देंगी। वह करणवीर से कहेंगी कि अब घर में सब अपने-अपने लिए खेल रहे हैं। कोई किसी से आगे नहीं है। अगर उनको लगता है कि दीपिका घर में सबसे नंबर वन है तो वह गलत सोच रहे हैं। आज शो में जसलीन और अनूप जोलटा के प्यार में आई दरार बढ़ती हुई दिखाई देगी। अनूप जलोटा आज जसलीन से कहते दिखेंगे कि वह घर में शिवाशीष की दोस्त क्यों बन रही है।
विज्ञापन
bigg boss
आज शो में दीपिका घरवालों से यह भी कहती हुई दिखाई देंगी कि उन्होंने श्रीसंथ को शो से निकाल कर बिल्कुल भी गलत काम नहीं किया है। मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में सलमान खान का गुस्सा फूट चुका है। वह घरवालों पर वीकेंड वार में जमकर बरसे। घरवालों के सही से ना खेलने के चलते बिग बॉस ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। बिग बॉस ने सभी जोड़ियों को अलग-अलग कर दिया है।