{"_id":"5bc5cbd3bdec22696469a8a0","slug":"untold-story-of-hema-malini-and-dharmendra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब एक ही चादर में पकड़े गए थे हेमा मालिनी और धर्मेंद्र, तस्वीर वायरल होते ही मचा था हंगामा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब एक ही चादर में पकड़े गए थे हेमा मालिनी और धर्मेंद्र, तस्वीर वायरल होते ही मचा था हंगामा
Tue, 16 Oct 2018 05:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा हेमा मालिनी आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। हेमा जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहीं उतनी ही वह अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपनी प्रेम कहानी भी सुर्खियों में छाई रहीं। धर्मेंद और हेमा मालिनी को बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत कपल माना जाता है। इस स्टार कपल की प्रेम कहानी के कई चर्चे रहे हैं। इन दोनों की प्रेम कहानी का एक किस्सा ऐसा भी है जो इस स्टार कपल के फैंस को काफी हैरान कर देगा।
2 of 5
दरअसल बात फिल्म 'शोले' की शूटिंग के दौरान की है। उस समय हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के प्यार के किस्स सुनाई तो देते थे लेकिन इन्हें कभी किसी ने खुलेआम नहीं देखा था। लेकिन जब होटल में इन दोनों को एक ही चादर में लिपटा देखा तो इसके बाद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानी दुनिया के सामने उजागर हो गई है। बताया जाता है कि फिल्म 'शोले' की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग के बीच हेमा और धर्मेंद्र ने अकेले समय बिताने का मन बनाया।
3 of 5
इस बीच फिल्म के निर्देशक धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को चेन्नई स्थित उस होटल में ढूंढ रहे थे जहां 'शोले' की पूरी स्टार कास्ट ठहरी हुई थी। निर्देशन इन दोनों को ढूंढते हुए इनके कमरे में पहुंच गया। यहां हेमा मालिनी और धर्मेंद्र एक चादर पर लिपटे हुए थे। यह देख निर्देशक ने मस्ती करते हुए इन दोनों की तस्वीर ले ली। बाद में यह तस्वीर सबके सामने आ गई और काफी चर्चा में रही। इस तस्वीर के उजागर हो जाने के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के फैंस भी परदे पर इनकी लव स्टोरी को देखकर और भी ज्यादा उत्साहित होते थे। 70 के दशक में इन दोनों की लव स्टोरी की चर्चा हर अखबार और मैगजीन में पढ़ने को मिलते थे। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपना प्यार मुकम्मल करने के लिए काफी संघर्ष भी किया। लंबे समय बाद यह दोनों एक-दूसरे के हो सके।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि बॉलीवुड की फिल्मों में हेमा मालिनी का बेहद खास योगदान रहा है। फिल्म 'सपनों का सौदागर' से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली हेमा मालिनी आज भले ही अपने फैंस के बीच एक नेता और सांसद के रूप में हों, लेकिन उनकी कई फिल्में सदाबहार रही हैं। इतना ही नहीं फिल्मों में हेमा मालिनी के डायलॉग भी आज तक सिनेमा के दर्शकों को याद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।