फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान ने #MeToo पर बोलने से किया था मना, अब सलीम खान बोले- 'अपनी नजरों से गिरकर खड़े नहीं हो पाओगे'

Tue, 16 Oct 2018 05:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Oct 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
salman khan father salim khan speak up on me too movement
salim khan
बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन की लहर चल पड़ी है । एक-एक कर कई बड़े प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर की पोल खुल रही है । तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद कई एक्ट्रेस ने हिम्मत दिखाई । सोशल मीडिया के जरिए 20 साल पराने राज से भी पर्दा उठ गया है ।
salman khan father salim khan speak up on me too movement
सलीम खान
कई बड़े स्टार्स फिलहाल इस मामले पर बोलने से बच रहे हैं । वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है । उन्होंने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, 'देर से ही सही लेकिन बदलाव आना शुरू तो हुआ है।' सलीम खान इस अभियान को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं ।
 
salman khan father salim khan speak up on me too movement
salim khan
उन्होंने आगे लिखा, 'जो लोग #MeToo मूवमेंट की खिलाफत कर रहे हैं, वो यह कह रहे हैं कि इतने सालों के बाद महिलाएं अपनी जुबान क्यों खोल रही हैं ? मैं कहना चाहूंगा कि देर आए लेकिन दुरुस्त आए। जो महिलाएं खुलासे कर रही हैं, उन्हें रिजल्ट का इंतजार नहीं करनी है । 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan father salim khan speak up on me too movement
salman khan salim khan
'उन्हें पब्लिक का सपोर्ट मिलने लगा है। यही उनकी जीत है । आदमी पहाड़ से गिरकर खड़ा हो सकता है, अपनी नजरों से गिरकर नहीं।' इस ट्वीट के जरिए सलीम खान ने उन प्रताडि़त महिलाओं का सपोर्ट किया है जो दशकों से यौन उत्पीड़न के दर्द को सहन कर रही थीं ।
विज्ञापन
salman khan father salim khan speak up on me too movement
salim khan
बता दें कि जब सलमान खान से तनुश्री मामले पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इस पर बात करने से मना कर दिया था । साथ ही महिला पत्रकार से कहा था कि जिस चीज का इवेंट है उसके बारे में बात करो । अब सलमान के पिता के बयान से लगता है कि उन्हें भी सामने आकर बोलना चाहिए ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed