बिग बॉस 13 में आसिम रियाज भले ही ट्रॉफी ना जीत पाए हों लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीता है । 15 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले हुआ था । इसमें सिद्धार्थ शुक्ला विनर बने । ट्रॉफी के अलावा सिद्धार्थ को 50 लाख रुपये और एक चमचमाती कार मिली है । हालांकि सिद्धार्थ के विनर बनने से फैंस काफी नाराज हैं और उन्हें फिक्स्ड विनर बता रहे हैं । फैंस ने चैनल पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है ।
जॉन सीना के सपोर्ट करने पर आसिम रियाज ने दिया ऐसा रिएक्शन, कहा- 'मैं घर से बाहर आया तो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसिम की बात करें तो उन्हें फैंस के अलावा कई सेलेब्रिटीज ने भी सपोर्ट किया । इसमें इंटरनेशनल स्टार जॉन सीना का नाम भी शामिल है । घर से बाहर आने के बाद अब आसिम ने जॉन सीना के सपोर्ट करने को लेकर बयान दिया है । टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए आसिम ने कहा, 'मैं इस बात से निराश हूं कि मैं बिग बॉस का विनर नहीं बन पाया, लेकिन इस बात से खुश हूं कि 22 कंटेस्टेंट में फर्स्ट रनर अप बना ।'
A post shared by Asim Riaz (@asimriaz77.official) on
'हम आगे भी मिलेंगे । सलाम दुआ होगी । मैं उसे आगे के करियर के लिए शुभकामनाएं देता हूं ।' जॉन सीना और 'फास्ट एंड फ्यूरस 9' की टीम के सपोर्ट पर आसिम ने कहा, 'मैं घर से बाहर आया तो मुझे ये पता चला और मुझे यकीन नहीं हुआ । मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है । मेरे 10 साल के स्ट्रगल की कीमत मुझे मिल गई है । मैंने बहुत मेहनत की और कभी हार नहीं मानी, इसी का फल मिला है मुझे। ये सब मेरे फैंस के प्यार की वजह से हुआ है ।'
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की जीत के बाद ट्रोल हो रहीं गर्लफ्रेंड, यूजर्स बता रहे शो को 'फिक्स्ड'

कमेंट
कमेंट X