सब्सक्राइब करें

Budget 2020 पर भारी पड़े आसिम रियाज, जानें क्यों ट्विटर पर हुए करीब 30 लाख ट्वीट्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 01 Feb 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 hashtag Asimforthewin trends on Social Media more than Budget 2020
asim riaz - फोटो : social media

देशभर के लोगों की निगाहें आज बजट पर थीं। दिनभर सोशल मीडिया पर बजट 2020 ट्रेंड कर रहा था। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इस साल का बजट पेश किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर बजट के साथ ही बिग बॉस भी छाया रहा। बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट सोशल मीडिया पर पूरा दिन ट्रेंड करते रहे। इससे पता चलता है कि बिग बॉस का क्रेज लोगों के कितना सिर चढ़कर बोल रहा है।

Bigg Boss 13 hashtag Asimforthewin trends on Social Media more than Budget 2020
Asim Riaz - फोटो : twitter

आज सारा दिन सोशल मीडिया पर #Budget2020 और #Incometax जैसे हैशटैग छाए रहे। वहीं इसी बीच #AsimForTheWin हैशटैग भी पूरे दिन छाया रहा। करीब 45 मिनट के अंदर ही इस हैशटेग के साथ 1 मिलियन ट्वीट किए गए। ये ट्वीट आसिम रियाज के फैन्स ने उनके समर्थन में किए हैं। इसके बाद भी इन ट्वीट्स की संख्या बढ़ती ही गई। वहीं कुल करीबन ढाई मिलियन से अधिक ट्वीट्स किए गए।

Bigg Boss 13 hashtag Asimforthewin trends on Social Media more than Budget 2020
Asim Riaz - फोटो : twitter

आसिम की पॉपुलैरिटी ने आज बजट को भी पछाड़ दिया। यूं तो बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग में रहते हैं। लेकिन आज के दिन किसी कंटेस्टेंट का टॉप सर्च में रहना आश्चर्य की बात है। ऐसे में आसिम की पॉपुलैरिटी का पता चलता है कि उनके फैन्स उन्हें कितना चाहते हैं। हालांकि इन दिनों आसिम अपने खेल के लिए नहीं बल्कि हिमांशी के साथ केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में हैं।
 


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 hashtag Asimforthewin trends on Social Media more than Budget 2020
asim riaz - फोटो : social media

बिग बॉस के फिनाले को अब बस कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स की मदद के लिए उनके करीबियों और दोस्तों को बिग बॉस के घर में लाया गया है। आसिम के लिए बिग बॉस के घर में बिग बॉस की ही एक्स कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना आई हुई हैं। हिमांशी के आते ही आसिम ने हिमांशी से अपने प्यार का इजहार कर दिया है।
 


 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 hashtag Asimforthewin trends on Social Media more than Budget 2020
Riaz Ahmed Choudhary, Asim and Himanshi Khurana - फोटो : twitter

अब बिग बॉस हाउस में इन दोनों की जोड़ी देखने को मिल रही है। दोनों का रोमांस फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। हालांकि आसिम का परिवार इससे खुश नहीं है। आसिम के पिता का कहना है कि हिमांशी के आने से उनके बेटे का गेम कमजोर होता नजर आ रहा है। वहीं आसिम के भाई उमर रियाज का भी मानना यही है। खैर अब देखना ये होगा कि क्या वाकई में हिमांशी के आने से आसिम का खेल कमजोर हुआ है या इसमें भी उनकी कोई चाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed