सब्सक्राइब करें

सुर्खियों में निर्देशक का बयान, कहा- 'विरोध करना हमारा अधिकार और मैं अवॉर्ड वापस नहीं करूंगा'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 01 Feb 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Bollywood director Vishal Bhardwaj take on protest and Awards Wapsi
vishal bhardwaj - फोटो : amar ujala

फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं। ऐसे में एक बार फिर विशाल ने पूरे देश में हो रहे विरोधों पर अपनी बात रखी है। विशाल भारद्वाज ने कहा कि छात्रों और नागरिकों का विरोध करना संवैधानिक अधिकार हैं।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों को 'शहरी नक्सली' के तौर पर सरकार की ओर से चिन्हित करना गलत था।

Bollywood director Vishal Bhardwaj take on protest and Awards Wapsi
Vishal Bhardwaj

दरअसल पुणे के डेक्कन लिटरेचर फेस्टिवल के कार्यक्रम में बोलते हुए विशाल भारद्वाज ने कहा, 'यह बहुत दुखद है कि हम एक ऐसे प्वाइंट पर हैं जहां कोई भी आलोचना करता है, उसे राष्ट्र-विरोधी करार दिया जा रहा है।'

Bollywood director Vishal Bhardwaj take on protest and Awards Wapsi
vishal bhardwaj

विशाल ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, 'एक निर्देशक के तौर पर वह यह देखकर प्रभावित हुए है कि उनके आस-पास क्या चल रहा है। हिंसा, शूटिंग, नफरत और भय सभी को प्रभावित कर रहा है। हमें इसका विरोध करते रहना होगा। लोकतंत्र में विरोध करना हर एक नागरिक का मौलिक अधिकार है और हमें ऐसा करने के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। गांधीजी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने भी अंग्रेजों के खिलाफ विरोध किया और हमें अपनी स्वतंत्रता मिली।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood director Vishal Bhardwaj take on protest and Awards Wapsi
Vishal Bhardwaj

इसके साथ ही विशाल ने आगे कहा, 'मेरी फिल्म हैदर को आज रिलीज होने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता लेकिन शायद मैं कुछ और बनाता। आप देख सकते हैं क्रिएटिविटी एक अलग रूप में आकार लेती है, इसे मारा नहीं जा सकता, क्योंकि कला पानी की एक धारा की तरह है और इसे बहने से नहीं रोका जा सकता है।'

विज्ञापन
Bollywood director Vishal Bhardwaj take on protest and Awards Wapsi
vishal bhardwaj rangoon

वहीं फेस्टिवल में अवॉर्ड वापसी पर विशाल ने कहा, ''मेरे बहुत से दोस्तों ने मुझे पुरस्कार लौटाने के लिए कहा है। मैंने उन्हें बताया कि वे जो पुरस्कार मुझे वापस करने के लिए कह रहे थे, वह वर्तमान सरकार द्वारा प्रदान नहीं किए गए थे। बाद में मुझे वर्तमान सरकार के तहत दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले - एक हैदर के लिए और एक तलवार के लिए। अगर मैं उन पुरस्कारों को वापस करता हूं, तो मैं उस जूरी का अनादर करूंगा, जिसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। इसलिए मैंने कभी कोई पुरस्कार नहीं लौटाया और न ही भविष्य में ऐसा करूंगा।'

पढ़ें: बोल्ड ड्रेस में Oops मोमेंट का शिकार होने से इस तरह बचीं प्रियंका चोपड़ा, खुद किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed