{"_id":"5ddbe64f8ebc3e54bc047f0f","slug":"bigg-boss-13-know-and-see-photo-of-salman-khan-show-contestent-hindustani-bahu-aka-vikas-pathak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरानी तस्वीरों में देखिए कैसे दिखते थे बिग बॉस कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ? अब पहचानना मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुरानी तस्वीरों में देखिए कैसे दिखते थे बिग बॉस कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ? अब पहचानना मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
hindustani bahu
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सितारों के बीच मशहूर यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाठक ने भी एंट्री ली है। हिंदुस्तानी भाऊ जब से सलमान खान के शो में आए तब से दर्शकों को कॉमेडी का डबल डोज मिल रहा हैं। उनके बात करने का तरीका बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त से मिलता-जुलता है जिसकी वजह से दर्शक उन्हें और पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको हिंदुस्तानी भाऊ से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। साथ ही उनकी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें भी दिखाएंगे जिन्हें देखकर आप हैरान भी हो सकते हैं।
2 of 6
hindustani bahu
- फोटो : social media
ये बात बहुत कम लोग जानते होंगे कि यूट्यूबर बनने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ एक पत्रकार थे। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक हिंदुस्तानी भाऊ मुंबई के एक लोकल अखबार में क्राइम रिपोर्टर रह चुके हैं। क्राइम पत्रकारिता के लिए उन्हें साल 2011 में बेस्ट चीफ क्राइम रिपोर्टर का खिताब भी मिल चुका है।
3 of 6
hindustani bahu
- फोटो : social media
हिंदुस्तानी भाऊ ने अश्विनी पाठक नाम की लड़की से अरेंज मैरिज की थी। उनका एक बेटा है जिसका नाम आदित्या है। बेटे के नाम पर हिंदुस्तानी भाऊ एक गैर सरकारी संगठन भी चलाते हैं, जिसका नाम आदित्य युवा प्रतिष्ठान है। बिग बॉस के घर में आने से पहले हिंदुस्तानी भाऊ यू-ट्यूब पर अपने भारत-पाकिस्तान के संबंधों और राष्ट्रवादी मुद्दों पर वीडियो साझा करते रहते थे। हिंदुस्तानी भाऊ अपने वीडियो में काफी गाली-गलौच भी करते दिखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
hindustani bahu
- फोटो : social media
आपको बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी अश्विनी पाठक इन दिनों चर्चा में हैं। हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने सोशल मीडिया पर चल रहे पति के खिलाफ गलत बयानों को लेकर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई गलत और फर्जी मैसेज वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
hindustani bahu
- फोटो : social media
इतनी ही नहीं कई लोग खुद को हिंदुस्तानी भाऊ का रिश्तेदार बताकर मीडिया में इंटरव्यू दे रहे हैं। जिस पर भाऊ की पत्नी का कहना है कि जो लोग खुद को हिंदुस्तानी भाऊ का भाई, बहन और आंटी बता रहे हैं वह सभी फर्जी हैं। इन सभी से उनका कोई रिश्ता नहीं है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि हिंदुस्तानी भाऊ के परिवार में पत्नी के अलावा उनकी मां, बेटा, सास, पिता और भतीजा हैं। अगर कोई दूसरा शख्स भाऊ का नाम लेकर फायदा उठाने या अफवाह फैलाने कि कोशिश करेगा तो इसके लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।