फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर अभिनेता ने नेताओं पर कसा तंज, लिखा- कुछ कह गए जनाव

Tue, 26 Nov 2019 11:54 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 26 Nov 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Javed Jaffrey Reaction tweet is viral About Maharashtra Election 2019
जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र की सियासत में काफी उठापटक चल रही है। कांग्रेस, बीजेपी और एनसीपी के बीच घमासान मचा हुआ है। राजनैतिक गलियारों के मौजूदा हालातों को देखते हुए सोशल मीडिया पर भी अजब- गजब प्रतिक्रियाए देखने को मिल रही हैं। हर कोई व्यक्ति अपने ढंग से अपनी बात रख रहा है। इस मामले में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है। बॉलीवुड से भी शनिवार को हुई राजनीतिक उठापटक के बाद से ही लगातार ट्वीट्स का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने भी इसे लेकर नेताओं पर तंज कसा है।

Javed Jaffrey Reaction tweet is viral About Maharashtra Election 2019
जावेद जाफरी

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र की राजनीति पर अपनी राय रखी है। जावेद ने एक ट्वीट कर तमाम नेताओं को तंज कसा है। जावेद ने अपने ट्वीट में सैमुअल एल. जैक्सन का एक विचार तस्वीर के माध्यम से साझा किया है, 'अगर हम नेताओं को कम और टीचरों को ज्यादा पैसा दें तो हो सकता है भविष्य में ज्यादा स्मार्ट लोग होंगे और कम बेतुके कानून।' इसके साथ कैप्शन में जावेद ने लिखा है 'कुछ कह गए जनाब'। बता दें कि इसे जावेद ने राजनीति के संदर्भ में पेश किया है। 
 



 

Javed Jaffrey Reaction tweet is viral About Maharashtra Election 2019
जावेद जाफरी

हालांकि इस ट्वीट को थोड़ा घुमा फिराकर साझा किया गया है। क्योंकि सैमुअल एल. जैक्सन ने इसमें नेताओं और टीचर के जिक्र की जगह रैपर और खराब म्यूजिक की बात की थी। जावेद का ये ट्वीट चर्चाओं में भी बना है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जहां जावेद के समर्थन में हैं तो वहीं कुछ उनके ट्वीट से असहमत नजर आ रहे हैं। बता दें कि जावेद जाफरी अकसर सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Jaffrey Reaction tweet is viral About Maharashtra Election 2019
जावेद जाफरी

गौरतलब है कि जिस दिन महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर हुआ था, उस दिन भी जावेद ने अपनी राय सोशल मीडिया पर रखी थी। जावेद ने पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'मैं चुनाव के बाद अपना वोट बदलना चाहता हूं, क्या मैं ये कर सकता हूं? अगर नहीं तो चुनाव के बाद नेता अपनी पार्टी कैसे बदल लेते हैं?' इस पोस्ट के साथ जावेद ने कैप्शन में लिखा था 'ऐसा सवाल जिसका कोई जवाब नहीं है।'
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed