रियलिटी शो बिग बॉस 13 के इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी भावुक और हैरान कर देने वाला रहा, जब घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स ने अपनी जिंदगी की उन घटनाओं के बारे में बताया जिसने उनकी जिंदगी को बदल दिया। बिग बॉस के घर में आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, मधुरिमा तुली, रश्मि देसाई और पारस छाबड़ा ने अपनी जिंदगी के बुरे अनुभवों को साझा किया। जिसकी वजह से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई।
Bigg Boss 13: बचपन में यौन शोषण का शिकार हुई थीं मधुरिमा, अब मां ने बताई बेटी की दर्द भरी दास्तां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस 13 में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक का प्रमोशन करने पहुंचीं। यहां वह विक्रांत मैसी और एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के साथ पहुंचीं। यहां उन्होंने बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती की। लक्ष्मी अग्रवाल ने अपने साथ हुई एसिड अटैक की घटना के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने 'मुंह दिखाई' टास्क के जरिए घर के सभी घरवालों को अपनी जिंदगी की ऐसी घटना के बारे में बताने को कहा जिसने सब कुछ बदल दिया।
इस दौरान टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने बताया कि जब वह छोटी थीं तो उनके होम ट्यूटर ने उनका उत्पीड़न किया था। मधुरिमा ने कहा कि, 'उस समय मैं बहुत छोटी थी। वो होम ट्यूटर उनके घर पढ़ाने आता था और मेरे भाई को पानी या फिर को समान लेने के लिए भेज देता और फिर मेरे साथ छेड़छाड़ करता था। होम ट्यूटर ने मेरे साथ ऐसा बहुत बार किया। मैंने अपनी मां और पिता को बताया। उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया, लेकिन उस घटना से उभरने में मुझे काफी समय लगा।'
इस मामले में मधुरिमा तुली की मां ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अंग्रेजी वेब साइट स्पॉट ब्वॉय की खबर के अनुसार मधुरिमा की मां ने कहा, 'हां मधुरिमा के साथ ऐसा हुआ था। मैं बहुत हैरान हूं कि मधुरिमा ने इस बारे में बात की। इस बारे में सोचकर मुझे बहुत तकलीफ होती है। उसके साथ ये बहुत भयानक घटना थी, इसी वजह से जो मधुरिमा आज तक उस घटना को भूल नहीं पाई हैं।' मां के अनुसार मधुरिमा के साथ छोड़छाड़ 12 साल उम्र में हुई थी तब मधुरिमा छठी क्लास में थीं।
मधुरिमा के अलावा आरती सिंह और विशाल ने भी अपने साथ हुई ऐसी घटना के बारे में बताया। आरती सिंह के कहा कि, 'जब मैं 13 साल की थी, तब मुझे घर में बंद करके मेरे साथ लगभग दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि इस बात को याद करते हुए वो अभी भी कांप रही हैं।' आरती के ऐसा बताते ही सिद्धार्थ शुक्ला हैरान रह जाते हैं। साथ ही सभी घरवाले भी इमोशल हो जाते हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: आरती सिंह के साथ हुई थी बंद कमरे में रेप की कोशिश, आपबीती सुन चौंक गए सिद्धार्थ शुक्ला