सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bigg Boss में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ इस वजह से रश्मि का होता था झगड़ा, अभिनेत्री अब बताई सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 20 Feb 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai reveal the reason why her fight with Sidharth Shukla in salman khan show
Rashami Desai and Sidharth Shukla - फोटो : twitter

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 के अंदर कई कंटेस्टेंट्स के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। एक समय अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने बिग बॉस के घर में पहुंचकर काफी लड़ाइयां की। इन दोनों के बीच इतना झगड़ा बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे के बारे में निजी खुलासे तक करने लगे थे। हालांकि बिग बॉस 13 के खत्म होने तक इन दोनों के बीत सामान्य बातचीत होने लगी थीं। अब शो से निकलने के बाद रश्मि देसाई ने बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ और अपने रिश्ते को लेकर बड़ी बात बोली है। 

Trending Videos
Bigg Boss 13 Rashami Desai reveal the reason why her fight with Sidharth Shukla in salman khan show
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

रश्मि देसाई ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबाय से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस के घर में अपने अनुभव और घर में रहते सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिश्ते-झगड़े पर ढेर सारी बातें कीं। रश्मि देसाई ने कहा, 'सिद्धार्थ शुक्ला मुझसे जिस तरीके से बात करते थे वह मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं था। सिर्फ मैं ही नहीं घर की बाकि लड़कियां भी सिद्धार्थ के बारे में ऐसा ही सोचती थी। हमारी सोच कभी एक दूसरे से मेल नहीं खाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai reveal the reason why her fight with Sidharth Shukla in salman khan show
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter

रश्मि देसाई ने आगे कहा, 'बिग बॉस 13 का जब सीजन खत्म होने जा रहा था, तब मेरे और सिद्धार्थ के बीच में काफी कुछ सामान्य हो गया था। बिग बॉस के घर में रहते हुए मेरी लड़ाई आसिम और पारस के साथ भी हुई है। माहिरा भी बहुत बार मुझे गलत बोल देती थी लेकिन मैंने काफी खूबसूरती से सभी चीजों को संभाला था, लेकिन सिद्धार्थ मुझे बार-बार बुरा बोलता था इसलिए मुझे भी जवाब देना पड़ता था।'

Bigg Boss 13 Rashami Desai reveal the reason why her fight with Sidharth Shukla in salman khan show
Rashami desai - फोटो : amar ujala mumbai

इसके अलावा रश्मि देसाई ने बिग बॉस के घर में अपने सफर पर ढेर सारी बाते हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 का फिनाले 15 फरवरी को हुआ। चार महीने से ज्यादा समय तक चले शो में इस बार छह फाइनिलस्ट थे। आरती और पारस के बाद शो में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम, शहनाज और रश्मि थे लेकिन रश्मि देसाई टॉप 3 में जगह नहीं बना पाईं। घर से बाहर आने के बाद रश्मि देसाई ने बीत दिनों इंस्टाग्राम पर पहला वीडियो शेयर किया।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashami Desai reveal the reason why her fight with Sidharth Shukla in salman khan show
Rashami Desai - फोटो : Social Media

रश्मि ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिन की शुरुआत पास्ता के साथ। वीडियो में रश्मि कह रही हैं, 'चोरी किया हुआ नहीं है। मेहनत का है। पास्ता' बता दें कि बिग बॉस के घर में रश्मि चींजे छुपाने के लिए जानी जाती थीं। खासतौर पर चायपत्ती को लेकर तो घर वालों से उनकी खूब नोकझोक हुई। इसके अलावा रश्मि का एक और वीडियो सामने आया। इसमें वह आसिम और उनके भाई के साथ मस्ती करती दिखी दीं। शो के आखिरी कुछ हफ्ते में रश्मि और आसिम के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली थी। जहां एक तरफ आसिम रश्मि का सपोर्ट करते दिखे तो तो वहीं रश्मि ने भी उनका खूब साथ दिया था।

पढ़ें: शहनाज से शादी के सवाल पर सिद्धार्थ शुक्ला ने पहली बार दिया ऐसा जवाब, चौंक गए सभी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed