फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ के साथ 'किसिंग सीन' देकर पछता रहीं रश्मि, 'बिग बॉस' पर भी निकाला गुस्सा

Mon, 02 Dec 2019 01:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 02 Dec 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 rashmi desai discussing about kissing scene with sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में बीते सोमवार को रोमांस का जमकर तड़का लगा। बिग बॉस ने घरवालों को सबसे पहले सीरियल 'दिल से दिल तक' का एक म्यूजिक प्रोमो वीडियो दिखाया। सीरियल में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बिग बॉस ने घर के सदस्यों से सीरियल के म्यूजिक वीडियो को रिक्रिएट करने के लिए कहा। घर में अभी तक सिद्धार्थ और रश्मि के बीच अनबन देखी गई लेकिन इस वीडियो के लिए दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आए। दोनों बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में रोमांस करते नजर आए। यही नहीं मिरर के पास दोनों ने लिपलॉक सीन भी दिए जिसे लेकर अब रश्मि देसाई को पछतावा हो रहा है।

bigg boss 13 rashmi desai discussing about kissing scene with sidharth shukla
bigg boss - फोटो : social media

वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान ने फिल्माया गया वीडियो दिखाया तो रश्मि देसाई काफी नर्वस हो गईं। बाद में जब वो बाहर गईं तो विशाल से कहती हैं कि 'मैंने शहनाज को कहा था कि ये वाला डिलीट कर देना लेकिन बिग बॉस ने वही किसिंग सीन इस वीडियो में डाल दिया।

bigg boss 13 rashmi desai discussing about kissing scene with sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : social media

रश्मि ने जब वीडियो शूट किया था उसके बाद वो पारस से भी इसका जिक्र करते हुए पाई गई थीं और कहती हैं कि उन्होंने अपना किरदार समझकर किसिंग सीन फिल्माया था लेकिन उन्हें नहीं करना चाहिए था। तब पारस उन्हें समझाते हैं कि दर्शकों को यह काफी पसंद आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 rashmi desai discussing about kissing scene with sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ और रश्मि जब ये वीडियो शूट कर रहे थे उस वक्त शहनाज निर्देशक की भूमिका में थीं। जो फोन से दोनों के बीच रोमांटिक सीन को फिल्मा रही थीं और दोनों को खुलकर प्यार करने के लिए प्रेरित कर रही थीं। इस टास्क के दौरान घर के दूसरे सदस्य भी काफी उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन
bigg boss 13 rashmi desai discussing about kissing scene with sidharth shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

सिद्धार्थ-रश्मि के बाद ये टास्क विशाल और माहिरा को दिया गया। विशाल-माहिरा जोड़े के रूप में थे जबकि पारस को निर्देशक की भूमिका दी गई। माहिरा-विशाल बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में रोमांस करते दिखाई दिए। माहिरा के अच्छे दोस्त पारस ने उनके इस रोमांटिक टास्क को ना केवल शूट किया बल्कि उन्हें सलाह भी दी कि कैसे उन्हें एक्ट करना है।

Bigg Boss 13: अरहान खान ने किया रश्मि को प्रपोज, क्या होगा अभिनेत्री का जवाब?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed