फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के रियलिटी शो से बाहर हुए असली 'बिग बॉस', इस बार दिखेगा सबसे बड़ा बदलाव?

Sat, 14 Sep 2019 12:21 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan show new update now a female girl as a instructor
Salman Khan Bigg Boss - फोटो : file photo
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' लगातार चर्चा में बना हुआ है । शो शुरू होने में तीन हफ्ते बाकी हैं । 'बिग बॉस 13' इसी महीने 29 तारीख से ऑन-एयर होने जा रहा है । इस बार शो में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं । बिग बॉस 13 में सिर्फ सेलेब्रिटीज कंटेस्टेंट ही नजर आएंगे । कॉमनर की एंट्री नहीं होगी । इसके अलावा शो में एक और बड़े बदलाव की खबर आई है । 
bigg boss 13 salman khan show new update now a female girl as a instructor
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के अनुसार, इस सीजन में बिग बॉस की आवाज को एक महिला की आवाज के तौर पर पेश किया जाएगा । हालांकि इस बारे में बिग बॉस मेकर्स की ओर से कोई बयान नहीं आया है । अब तक के बीते सीजन में बिग बॉस की आवाज काफी चर्चित रही है । इस दमदार आवाज के पीछे अतुल कपूर नाम के शख्स हैं । 
bigg boss 13 salman khan show new update now a female girl as a instructor
Bigg Boss - फोटो : social media
52 साल के अतुल कपूर मुंबई में रहते हैं। वो एक एक्टर के साथ वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्हीं की दमदार आवाज से पूरा बिग बॉस चलता है। अतुल पहले सीजन से इस शो से जुड़े हुए हैं। बिग बॉस में अतुल के लिए एक अलग कमरा है। जहां से अतुल घर वालों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan show new update now a female girl as a instructor
bigg boss 12 - फोटो : voot
शो के कई एक्स कंटेस्टेंट अतुल से मिल चुके हैं। अतुल बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं। बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज के साथ उनका उठना-बैठना है। अतुल ने अपने करियर की शुरुआत वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर की थी। अतुल की दमदार आवाज का हर कोई फैन हो गया। 
विज्ञापन
bigg boss 13 salman khan show new update now a female girl as a instructor
bigg boss - फोटो : bigg boss
बॉलीवुड के अलावा अतुल हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। इनमें 'आयरन मैन', 'एवेंजर', 'कैप्टन अमेरिका' के अलावा कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें अतुल कपूर ने सुपरहिरो के लिए हिंदी वर्जन के लिए आवाज दी है।

Bigg Boss 13: नए प्रोमो में सलमान खान ने खोले राज, कैसे 4 हफ्ते में फाइनल में पहुंचेंगे कंटेस्टेंट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed