{"_id":"5de6611a8ebc3e548a693676","slug":"bigg-boss-13-shahnaz-asks-breakup-story-of-vishal-and-madhurima-says-tujhme-koi-kami-hai-kya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट की ब्रेकअप स्टोरी सुनते ही बोलीं शहनाज, 'तुझमें कोई कमी है क्या?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट की ब्रेकअप स्टोरी सुनते ही बोलीं शहनाज, 'तुझमें कोई कमी है क्या?'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 03 Dec 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मधुरिमा, विशाल, शहनाज
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर में हाल ही में कुछ नए सदस्यों की एंट्री हुई है। इन सदस्यों में दो सदस्य तो पहले भी घर के अंदर देखे जा चुके हैं। लेकिन इन दो पुराने सदस्यों के साथ एक नई सदस्य की एंट्री भी हुई है। इस नई सदस्य की एंट्री से ही बातें भी शुरू हो गई हैं। ये नई सदस्य हैं मधुरिमा तुली। मधुरिमा विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। मधुरिमा की बिग बॉस हाउस में एंट्री के साथ ही धमाल मच गया है। सभी कंटेस्टेंट विशाल को चिढ़ाने में लग गए। तो वहीं हमारी पंजाब की कटरीना कैफ यानी कि शहनाज गिल ने विशाल से ऐसी बात कह डाली कि विशाल ने शहनाज की जमकर पिटाई कर दी।
2 of 5
Shahnaz Gill
- फोटो : social media
शहनाज कौर गिल तो वैसे भी अपनी बातों के लिए जानी जाती हैं। शहनाज कब किसे क्या कह दें कोई भरोसा नहीं होता है। ऐसे ही मधुरिमा की एंट्री के बाद शहनाज दोनों की ब्रेकअप स्टोरी जानने में काफी दिलचस्पी दिखा रही थीं। तभी उन्होंने विशाल से उनके ब्रेकअप की वजह पूछी पहले तो विशाल ने इस सवाल को टाल दिया। फिर जब शहनाज नहीं मानी तो विशाल ने कहा कि ऐसे ही उसे (मधुरिमा) मेरे साथ नहीं रहना था। विशाल के जवाब से शहनाज संतुष्ट नहीं होतीं और पूछ बैठती हैं 'तुझमें कोई कमी है क्या?'
3 of 5
Vishal Aditya Singh
- फोटो : social media
शहनाज के इस सवाल से विशाल भी सकपका जाते हैं। पहले तो वो इस बात को हल्के में लेते हैं। फिर जैसे ही वो सवाल पर ध्यान देते हैं तो शहनाज की जमकर पिटाई लगाते हैं। वैसे शहनाज के बड़बोले अंदाज के तो सभी फैन हैं। उनका जो मन होता है वो बस बोल देती हैं। अंदाज भी ऐसा होता है कि कोई बुरा ही नहीं मान सकता है। ऐसे में मस्ती-मस्ती में शहनाज ने विशाल के भी मजे ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vishal Aditya Singh and Madhurima Tuli
- फोटो : instagram
बता दें कि मधुरिमा और विशाल इससे पहले रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' में बतौर एक्स जोड़ीदार भाग ले चुके हैं। यह दोनों पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन शो में आने से पहले इनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद यह दोनों 'नच बलिए' में अपने डांस का जलवा दिखाने आए थे। नच बलिए से ही दोनों काफी चर्चाओं में आए थे। यहां पर भी दोनों के बीच काफी झगड़ा होता था जिसकी वजह से इनकी जोड़ी हमेशा चर्चा में रही थी। हालांकि दोनों शो जीत नहीं पाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : Social Media
बता दें कि मधुरिमा के साथ ही बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा और अभिनेत्री रश्मि देसाई के खास दोस्त अरहान खान ने भी शो में वापसी कर ली है। इन तीनों की एंट्री के बाद घर का माहौल एक बार फिर से बदल गया है। अब देखना होगा कि शो में इन सदस्यों की वापसी से क्या होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।