{"_id":"5e1d4b488ebc3e87984d4b35","slug":"bigg-boss-13-shehnaz-kaur-gill-father-santokh-singh-sukh-talk-about-colors-and-sidharth-shukla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान ने शहनाज को लगाई लताड़ तो आया पिता का बयान, सिद्धार्थ शुक्ला और चैनल के खिलाफ बोली ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान ने शहनाज को लगाई लताड़ तो आया पिता का बयान, सिद्धार्थ शुक्ला और चैनल के खिलाफ बोली ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
bigg boss
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बाॅस 13 के इस बार के वीकेंड के वार में सलमान खान ने शहनाज कौर गिल को जमकर फटकारा । शहनाज अक्सर दुखी होने पर खुद को मारती-पीटती हैं । इस पर सलमान ने उनकी क्लास लगाते हुए कहा कि मेरे घर की बहन-बेटियों ने इस तरह की हरकतें कभी नहीं की । आप 25 साल की हो और ऐसी हरकतें आप पर शोभा नहीं देती हैं । अब जनता को आपका ये बचपना पसंद नहीं आ रहा है ।
2 of 6
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla
- फोटो : twitter
वहीं सलमान ने सिद्धार्थ शुक्ला को भी चेतावनी दी । सलमान ने कहा, 'शहनाज तुम्हारे प्यार में पड़ गई हैं इसलिए सिद्धार्थ तुम्हें संभलकर रहने की जरूरत है । घर से बाहर आने के बाद उसके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा ।' हालांकि ये बातें शहनाज नहीं सुन पाईं क्योंकि वो गुस्से में घर के बाहर बैठी थीं ।
3 of 6
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth
- फोटो : twitter
साथ ही सलमान ने ये भी कहा कि ये बात शहनाज को कोई नहीं बताएगा । इन सबको लेकर अब शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख का बयान आया है । संतोख ने अपनी बेटी और सिद्धार्थ की दोस्ती पर नाराजगी जताई है । साथ ही उन्होंने कलर्स चैनल पर भी सवाल खड़े किए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : twitter
संतोख ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए कहा, 'कलर्स चैनल सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस 13 जिताना चाहता है, क्योंकि वो उनका बंदा है । अगर कोई भेदभाव नहीं हुआ तो ये शो मेरी बेटी ही जीतेगी' । बता दें कि पहले संतोख ने सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती को लेकर कहा था कि वो साथ में अच्छे लगते हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla
- फोटो : instagram
अगर बाहर निकलकर दोनों की शादी भी हुई तो मुझे कोई ऐतराज नहीं है । वहीं अब संतोख शहनाज और सिद्धार्थ की दोस्ती से ज्यादा खुश नहीं हैं । बता दें कि संतोख, सिद्धार्थ को कलर्स का बंदा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 7', 'बालिका वधू', 'दिल से दिल तक' और अब 'बिग बॉस 13' जैसे कई शोज किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।