फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaifi Azmi Birthday: 101वीं जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल, 11 साल की उम्र में लिखी थी पहली कविता

Tue, 14 Jan 2020 10:23 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
kaifi azmi 101th birthday google makes doodle
doodle - फोटो : social media
मशहूर कवि और गीतकार कैफी आजमी की आज 101वीं जयंती है । इस मौके पर गूगल ने उन्हें विशेष सम्मान देते हुए उनका डूडल बनाया है । गूगल का पेज खुलते ही कैफी आजमी की तस्वीर नजर आ रही है । इस डूडल को कैफी आजमी की बेटी शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है । कैफी आजमी ने कविताओं के अलावा बॉलीवुड गीत और कुछ फिल्मों की कहानियां भी लिखीं । 
kaifi azmi 101th birthday google makes doodle
कैफी आजमी - फोटो : डेमो
कैफी 20वीं सदी के प्रसिद्ध कवियों में से एक थे । कैफी आजमी का जन्म उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था । उनके पिता जमींदार थे । कैफी आजमी का असली नाम सैयद अतहर हुसैन रिजवी था । उन्होंने अपनी पहली कविता 11 साल की उम्र में लिखी थी और तभी से मुशायरों में भाग लेना शुरू कर दिया था। कैफी आजमी 1942 में हुए महात्मा गांधी के भारत छोड़ा आंदोलन से काफी प्रेरित थे ।
kaifi azmi 101th birthday google makes doodle
मशहूर शायर कैफी आजमी और उनकी पत्नी शौकत कैफी - फोटो : अमर उजाला
कैफी आजमी ने मुंबई आकर एक उर्दू अखबार में लिखना शुरू कर दिया था । कैफी का पहला कविता संग्रह 'झंकार' 1943 में प्रकाशित हुआ था । वो बाद में Progressive Writers' Association के सदस्य बनें । कैफी ने अपनी लेखनी का उपयोग सामाजिक और आर्थिक सुधार के लिए भी किया । 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kaifi azmi 101th birthday google makes doodle
kaifi azmi - फोटो : social media
कैफी ने फिल्म पाकीजा में 'चलते चलते', फिल्म 'अर्थ' में 'कोई ये कैसे बताए' और 'ये दुनिया ये महफिल' जैसे गीतों को लिखा । उनका लिखा हुआ देशभक्ति गाना 'कर चले हम फिदा...' बहुत मशहूर हुआ था । 
विज्ञापन
kaifi azmi 101th birthday google makes doodle
kaifi azmi - फोटो : social media
अपने काम के लिए कैफी आजमी को कई अवार्ड्स से नवाजा गया । इसमें  3 फिल्मफेयर अवार्ड, साहित्य और शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार और साहित्य अकादमी फेलोशिप सम्मान शामिल हैं । कैफी आजमी की बेटी शबाना आजमी भी एक मशहूर अभिनेत्री हैं । 
 

मदद मांग रहे शख्स को देख पिघला सारा अली खान का दिल, बिना झिझक के किया ऐसा काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed