{"_id":"5de9c6e88ebc3e54eb2a910f","slug":"bigg-boss-13-sidharth-shukla-nominated-for-two-weeks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: आसिम को धक्का देना सिद्धार्थ को पड़ा महंगा, 'बिग बॉस' ने सुना दी ये सजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 13: आसिम को धक्का देना सिद्धार्थ को पड़ा महंगा, 'बिग बॉस' ने सुना दी ये सजा
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 06 Dec 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। घर में वो कई कंटेस्टेंट से भिड़ चुके हैं। सलमान खान खुद भी सिद्धार्थ को चेतावनी दे चुके हैं कि उनका ये गुस्सैल रवैया ठीक नहीं है। बुधवार को प्रसारित एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क की शुरुआत हुई जिसमें सिद्धार्थ एक बार फिर से आसिम से झगड़ते हुए देखे गए।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
टास्क के दौरान सिद्धार्थ ने आसिम को दो बार धक्का भी दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार सिद्धार्थ को एविक्ट करने की मांग करने लगे। यही नहीं ट्विटर पर #EvictSidharth लगातार ट्रेंड करता रहा। 'बिग बॉस' के घर में बल का प्रयोग और हिंसा पर मनाही है ऐसे में जब सिद्धार्थ ने धक्का मुक्की की तो जाहिर है उन्हें सजा भी मिलनी थी।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
'बिग बॉस' ने कहा कि 'सिद्धार्थ ने जो भी किया वो सरासर गलत था। इसकी सजा के रुप में उन्हें दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट किया जाता है।' बिग बॉस के फैसले के बाद सिद्धार्थ कहते हैं कि वीकेंड का वॉर में एक बार फिर उन्हें सलमान खान से डांट पड़ने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
इससे पहले भी कैप्टेंसी टास्क के दौरान सिद्धार्थ, माहिरा से उलझ पड़े थे। टास्क के दौरान घर में फैली अफरा-तफरी के बीच माहिरा और सिद्धार्थ टास्क में मिले बोरों को एक दूसरे से छीन रहे होते हैं। सिद्धार्थ हर बार की तरह इस बार भी टास्क में बल का इस्तेमाल करते हैं जिस वजह से माहिरा जमीन पर जा गिरती हैं। जमीन पर गिरते ही माहिरा को चोट लगती है।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
'बिग बॉस' सिद्धार्थ की इस हरकत से खफा हो जाते हैं और वो कड़े शब्दों में सिद्धार्थ की हरकत की निंदा करते हैं। जिसके बाद सिद्धार्थ को दंड के तौर पर दो हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।