फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: दोगलेपन को लेकर हुआ बवाल, आपस में भिड़ गए तहसीन और शेफाली जरीवाला

Fri, 01 Nov 2019 07:25 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Nov 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 tehseen poonawala and shefali jariwala collide during a task
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

बिग बॉस के घर में पारा लगातार बढ़ रहा है। जैसे- जैसे पहला फिनाले पास आ रहा है वैसे वैसे घर के सारे सदस्य घर में टिकने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस की तरफ से टिकट टू फिनाले टास्क दिया गया था जिसमें बहुत लड़ाई झगड़े के बाद पारस और माहिरा जीत कर अगले पड़ाव में चले गए।अब सोशल मीडिया पर बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में घर के सदस्यों के साथ साथ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट भी आपस में झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में घरवालों के साथ साथ नए कंटेस्टेंट को भी बिग बॉस की तरफ से टास्क दिया गया है।

bigg boss 13 tehseen poonawala and shefali jariwala collide during a task
Siddharth Shukla Bigg Boss 13 - फोटो : voot

प्रोमो में दिखाया गया है की गार्डन एरिया में अलग अलग नंबर के पोल रखे हुए हैं । इन पोलों के सामने घर के सदस्यों को आपसी सहमती से एक दूसरे को दोगलेपन के आधार पर खड़ा करना होगा। प्रोमो की शुरुआत सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलिना के साथ होती है। सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं कि देवोलिना सबसे बड़ी दोगलेबाज हैं क्योंकि सारी बातें साफ साफ समझाने के बाद भी उन्हें हमेशा सिद्धार्थ गलत लगते हैं और वो उनको ही टारगेट करती हैं। इसके बाद पारस आते हैं और वो आरती पर दोगला होने का आरोप लगाते हैं। पारस कहते हैं कि आरती उनको इसलिए दोगली लगती हैं क्योंकि जो बातें पहले हफ्ते में बोली गई थीं उन्हें वो अब उछाल रही हैं जो उन्हें समझ नहीं आता।

bigg boss 13 tehseen poonawala and shefali jariwala collide during a task
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

पारस के बाद रश्मि देसाई भी आरती पर ही दोगली होने का आरोप लगाती हैं। रश्मि को लगता है की आरती मौके का फायदा उठाती हैं और वो कहीं की बात कहीं भी जोड़कर परिस्थिति को बदलने की कोशिश करती हैं। इस बीच में खेसारी लाल, जो और दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के साथ बैठकर सारा खेल देख रहें होतें हैं कहते हैं कि यह घर नहीं है ,कुरुक्षेत्र है। इसके बाद आरती को प्रोमो में दिखाया गया है। आरती पारस को दोगला कहती हैं और कहती हैं कि वो नॉमिनेशन के वक्त सभी को जाकर कहते हैं की वो सेफ हैं और खेल खेलते हुए अपने आप को झूठ के सहारे बचाने की कोशिश करते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 tehseen poonawala and shefali jariwala collide during a task
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इसके बाद देवोलिना को मौका मिलता हुआ दिखाया गया है। देवोलिना सिद्धार्थ से बात करते हुए शहनाज को दोगला बताती हैं।देवोलिना यहां पर सिद्धार्थ को शहनाज के खिलाफ भड़काती हुई दिखाई दे रही हैं।इसके बाद घर में आए नए कंटेस्टेंट को दिखाया जाता है। तहसीन पूनावाला कहते हैं कि एक बार जब वो घर के अंदर जाएंगे तो पूरे घर का माहौल बदल जाएगा। शेफाली जरीवाला कहती हैं कि यह पूरी टीम ही दोगली है। बिग बॉस तीनों कंटेस्टेंट से जो कुछ भी उन्होंने देखा उस के आधार पर अपने हिसाब से रैंकिंग करने को कहते हैं। रैकिंग करते वक्त तीनों कंटेस्टेंट आपस में ही भिड़ जाते हैं।

विज्ञापन
bigg boss 13 tehseen poonawala and shefali jariwala collide during a task
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

शेफाली जरीवाला रश्मि को पिछले टास्क के आधार पर दोगला बताती हैं और उन्हें नंबर एक की जगह देती हैं। इस बात से तहसीन शेफाली की बात से सहमत नहीं होते हैं और दोनो में तीखी बहस शुरु हो जाती है। दोनो ही अपने अपने फैसले पर अड़े रहते हैं और दोनो में खींचतान शुरु हो जाती है। बिग बॉस में अब तक चार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को लोगों के सामने लाया गया है। खेसारी लाल, तहसीन पूनावाला और शेफाली जरीवाला तो बिग बॉस के घर में जा चुके हैं लेकिन अभी विकास भट्ट यानी हिंदुस्तानी भाउ को शो में नहीं लाया गया है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस हफ्ते बिग बॉस का पहला फिनाले होगा और सिर्फ 6 लोग ही अगले पड़ाव में जाएंगे।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed