फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'घूंघरू' पर माइकल जैक्सन ने किया डांस, शादी करने वाली है 'सिंघम' की ये अभिनेत्री, पढ़ें छह खबरें

Fri, 01 Nov 2019 06:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 01 Nov 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
News Capsule Hrithik KBC Kajal Aggarwal Ishaan Khattar Salman Radhey Kareena T20 World Cup six news
war, Kajal Aggarwal - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  छह खबरें...



 
News Capsule Hrithik KBC Kajal Aggarwal Ishaan Khattar Salman Radhey Kareena T20 World Cup six news
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला

ऋतिक रोशन के गाने पर माइकल जैक्सन के फैन ने किया डांस, वायरल हो रहा है वीडियो
फिल्म वॉर के गाने 'घुंघरु' ने सोशल मीडिया में काफी धमाल मचाया था। इस गाने पर ऋतिक के जबरदस्त डांस को फैन्स ने बहुत पसंद किया था। ये गाना माइकल जैक्सन के एक फैन के कारण फिर चर्चा में है। 'घुंघरु गाने पर माइकल जैक्सन स्टाइल पर एक फैन ने ऐसा बेहतरीन वीडियो बनाया है कि लोग उससे नजर नहीं हटा पा रहे हैं। इस वीडियो को 'ओए अंकित' नाम के फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। डांस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। माइकल जैक्सन स्टाइल के लिए लोग वैसे भी दिवाने रहते हैं। बता दें कि वॉर फिल्म के इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा रॉव ने गाया था। गाने पर ऋतिक रोशन और वाणी कपूर ने बेहतरीन डांस किया था।

News Capsule Hrithik KBC Kajal Aggarwal Ishaan Khattar Salman Radhey Kareena T20 World Cup six news
kbc 11 - फोटो : social media

केबीसी में आए कंटेस्टेंट ने कहा, ये कैसा सवाल पूछ रहे हैं कंप्यूटर जी
केबीसी सीजन 11 में बीते दिन नोएडा से आए एक कंटेस्टेंट ने सवाल पूछने वाले कंप्यूटर जी पर ही सवाल उठा दिया। भावेश झा ने 25 लाख रुपये के सवाल पर खेल छोड़ दिया। गेम क्विट करने से पहले भावेश झल्ला गए और उन्होंने कह दिया "कंप्यूटर जी जाने कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं।" भवेश कुमार झा एक अमेरिकी कंपनी में मेडिकल कोडिंग मैनेजर हैं। शो के दौरान भवेश ने बताया कि उन्होंने पहली फिल्म अमिताभ बच्चन की देखी थी और अब बिग बी से बात करके उन्हें ऐसा लग रहा है कि जैसे वह अपने घर के सदस्य से बात कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
News Capsule Hrithik KBC Kajal Aggarwal Ishaan Khattar Salman Radhey Kareena T20 World Cup six news
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

सिंघम जैसी सुपरहिट फिल्म देनी वाली काजल अग्रवाल जल्द कर सकती हैं शादी
साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड में सिंघम जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल की जल्द शादी कर सकती हैं। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार काजल अग्रवाल अगले साल शादी कर रही हैं। काजल इन दिनों फिल्मों के सिलसिले में काफी व्यस्त हैं। खबर है कि फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद शादी करेंगी। खास बात ये है कि काजल के लिए जीवनसाथी उनके परिवार ने ही पसंद किया है। हाल ही में काजल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में शादी करने का कोई मन नहीं हैं। काजल ने कहा कि इससे पहले भी वह इंडस्ट्री से बाहर के एक शख्स के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण रिश्ता आगे नहीं चल सका था। आपको बता दें कि काजल फिलहाल इंडियन 2 की शूटिंग कर रही हैं, इस फिल्म में उनके साथ कमल हसन और रकुल प्रीत भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।  
 

विज्ञापन
News Capsule Hrithik KBC Kajal Aggarwal Ishaan Khattar Salman Radhey Kareena T20 World Cup six news
ईशान खट्टर और शाहिद कपूर

ईशान खट्टर के बर्थडे पर भाभी मीरा कपूर ने शेयर की फोटो
शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर का एक नवंबर को जन्मदिन होता है। ईशान को उनके खास दिन पर भाभी मीरा राजपूत ने खास तोहफा दिया है। मीरा ने ईशान के साथ एक फोटो इंस्टास्टोरी पर शेयर की। इस फोटो में ईशान कुछ डांसिंग पोज़ में नजर आ रहे हैं। मीरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे नॉट सो लिटिल ब्रदर, हमेशा ऐसे ही क्रेजी और पागल रहना और मेरी अच्छी-अच्छी फोटोज क्लिक करते रहना’। बता दें कि ईशान ने फिल्म धड़क से बॉलीबुड में एंट्री की थी। फिल्म में जाहन्वी कपूर ने ईशान के साथ काम किया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed