फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवोलीना और रश्मि को क्यों दिखाया Bigg Boss से बेघर? इन वजहों से भेजा सीक्रेट रूम में

Mon, 04 Nov 2019 11:52 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 04 Nov 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 this is the reason Rashmi Desai and Devoleena Bhattacharjee gone secret room
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : voot

बिग बॉस के सीजन 13 में एक के बाद एक फैसले पलटते जा रहे हैं। बिग बॉस पहले खुद ही फैसले सुनाते हैं, बाद में उन्हें पलट देते हैं। ताजा फैसला पहले फिनाले को लेकर सामने आया, वो भी उस समय पलट गया, जब वीकेंड के वार में घर से एलिमिनेट हुए तीन कंटेस्टेंट रश्मि, देवो और शेफाली में से रश्मि, देवो को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया, यानि कि वो बेघर नहीं हुईं। बेघर केवल शेफाली ही हुईं। जानिए, क्यों फैसला पलटने को मजबूर हुए बिग बॉस?

Bigg Boss 13 this is the reason Rashmi Desai and Devoleena Bhattacharjee gone secret room
Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee - फोटो : file photo

गौरतलब है कि बिग बॉस की शुरुआत से ही इस बार पहले फिनाले को लेकर काफी रोमांच पैदा किया गया था। सलमान हर वीकेंड के वार पर घरवालों से कहते थे कि पहले फिनाले के बाद केवल छह कंटेस्टेंट आगे जाएंगे, मतलब घर के आधे सदस्य बाहर जाएंगे। शनिवार को वीकेंड का वार ऐपिसोड में एक साथ 3 चौंकाने वाले एविक्शन हुए। घर के तीन सबसे मजबूत कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य और शेफाली बग्गा को बेघर कर दिया गया।

Bigg Boss 13 this is the reason Rashmi Desai and Devoleena Bhattacharjee gone secret room
Bigg Boss 13 - फोटो : voot

माना जा रहा था कि इस इविक्शन में रश्मि और देवोलीना का नाम दूर-दूर तक नहीं है, लेकिन जैसे ही दर्शकों को इन तीनों के बारे में पता चला, वो हैरान रह गए। सलमान खान ने घरवालों को पहले झांसा दिया कि आसिम, शेफाली और आरती घर से बेघर हो गए हैं। इसके बाद सलमान ने बाद में साफ किया रश्मि, देवोलीना और शेफाली इस हफ्ते घर से बेघर हुए हैं। रविवार के एपिसोड में देवोलीना और रश्मि सलमान के साथ बिग बॉस के मंच पर भी दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 this is the reason Rashmi Desai and Devoleena Bhattacharjee gone secret room
Bigg Boss 13 - फोटो : colors tv

हालांकि रश्मि और देवोलीना के अब तक के सफर पर नजर दौड़ाई जाए तो रश्मि का खेल एकतरफा रहा। टिकट टू फिनाले टास्क में दिमाग लगाया, जिसका फायदा पारस और माहिरा को मिला। देवो का भी इस मामले में अपना स्टैंड नजर नहीं आया। चूंकि रश्मि और देवो टीवी की विख्यात बहुएं रही हैं, उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, ऐसे में इन्हें बाहर निकालने का रिस्क मेकर्स नहीं लेंगे। रश्मि और देवो को बाहर कर ये मैसेज दिया गया है कि कोई सेफ नहीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 this is the reason Rashmi Desai and Devoleena Bhattacharjee gone secret room
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

अब रश्मि और देवो सीक्रेट रूम से घर के सदस्यों पर नजर रखेंगी। इससे उन्हें जहां उनके जाने के बाद बने घर के हालात की जानकारी मिलेगी, वहीं नए कंटेस्टेंट की रणनीति के बारे में भी पता चल जाएगा। दोनों को ये तो समझ आ गया होगा कि इस घर में दूसरों के लिए नहीं, बल्कि खुद के लिए खेलने से फायदा होगा। नए कंटेस्टेंट में रश्मि के दोस्त अरहान भी हैं, ऐसे में शो में रोमांच आना तय है। वहीं देवो के गेम में भी काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed