फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार उमर रियाज ने आसिम और हिमांशी के रिश्ते पर दिया बयान, कहा- 'उन दोनों ने शादी की तो...'

Sun, 01 Mar 2020 03:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 01 Mar 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 umar riaz talk about asim riaz and himanshi khurana relation
Asim, Himanshi Khurana and Umar Riaz - फोटो : twitter

बिग बॉस 13 से मशहूर होने वाले कंटेस्टेंट आसिम रियाज घर से बाहर आने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं । कभी वो किसी फैशन शो में रैंप वॉक करते दिखते हैं तो कभी उनकी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के साथ तस्वीरें सामने आती हैं । इसके अलावा आसिम को कई सारे प्रोजेक्ट भी मिले हैं । जिसकी जानकारी वो सोशल मीडिया पर देते रहते हैं । 

bigg boss 13 umar riaz talk about asim riaz and himanshi khurana relation
Umar Riaz - फोटो : Instagram

जब आसिम ने हिमांशी खुराना को प्रपोज किया था तो खबर आई थी कि उनका परिवार हिमांशी से शादी करने के सपोर्ट में नहीं हैं । आसिम के घर से बाहर आने के बाद हिमांशी खुराना, आसिम रियाज और उनके भाई उमर रियाज का डांस करते हुए एक वीडियो काफी वायरल भी हुआ था।

bigg boss 13 umar riaz talk about asim riaz and himanshi khurana relation
Umar and Aism Riaz - फोटो : file photo

अब हिमांशी को लेकर उमर रियाज का बयान सामने आया है । हाल ही में स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बातचीत के दौरान उमर रियाज ने आसिम और हिमांशी खुराना के रिश्ते को लेकर कहा, "जैसा कि मैंने आपको बताया, मैं दोनों के रिलेशन के खिलाफ नहीं था। हां, आसिम और हिमांशी रिलेशनशिप में हैं। मैं इसके बारे में खुश हूं। मैं अपने भाई का विरोध नहीं करूंगा। मेरी खुशी उसकी खुशी में ही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 umar riaz talk about asim riaz and himanshi khurana relation
Umar, Asim Riaz and Himanshi Khurana - फोटो : file photo

इसके बाद जब उमर से आसिम और हिमांशी की शादी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, "आप किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जो आपको समझता है और आपका समर्थन करता है। अगर आसिम को लगता है कि उसने ऐसे ही इंसान को चुना है तो, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।"

विज्ञापन
bigg boss 13 umar riaz talk about asim riaz and himanshi khurana relation
Asim Riaz and Umar Riaz - फोटो : voot
बता दें कि आसिम रियाज बिग बॉस 13 के घर से बाहर आने के बाद से ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इन दिनों आसिम बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक म्यूजिक वीडियो के लिए डांस प्रैक्टिस करने में बिजी हैं। आसिम के फैंस दोनों के इस म्यूजिक विडियो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

दीपिका-रणवीर की इस फिल्म में होगी हैप्पी एंडिंग, अब तक हर फिल्म में होता रहा दुखांत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed