बिग बॉस 14 में इस हफ्ते कई ट्विस्ट देखने को मिले। मंगलवार प्रसारित एपिसोड में नॉमिनेशन टॉस्क दिया गया। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट को मौका मिला कि वे किसी एक कंटेस्टेंट को सुरक्षित कर सकते हैं। अब इस हफ्ते कौन सा सदस्य नॉमिनेशन से बच गया आगे की स्लाइड में जानते हैं।
Bigg Boss 14: नॉमिनेशन टास्क में राखी सावंत ने मारी पलटी, फिर भी सुरक्षित हो गया ये कंटेस्टेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉमिनेशन टॉस्क में सबसे पहले रुबीना दिलैक जादुई लाइब्रेरी में जाती हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि वह किसे सुरक्षित करना चाहती हैं तो वह वहां मौजूद किताब के पन्ने पर अभिनव शुक्ला का नाम लिखती हैं। रुबीना के बाद अभिनव जाते हैं वह नॉमिनेशन से सुरक्षित करने के लिए खुद का नाम लेते हैं।
तीसरे नंबर पर राखी सावंत को बुलाया जाता है। वह भी अभिनव का समर्थन करती हैं और किताब के पन्ने पर लिखे अभिनव के नाम को नहीं फाड़तीं। राखी के बाद चौथे नंबर पर अर्शी खान जाती हैं वह भी अभिनव को समर्थन देती हैं। इसके बाद राहुल वैद्य जादुई लाइब्रेरी में जाते हैं और किताब पर लिखे अभिनव के नाम को फाड़ देते हैं।
राहुल के बाद अली गोनी जाते हैं और किताब पर राहुल का नाम लिखकर चले आते हैं। इसके बाद देवोलीना भट्टाचार्जी और निक्की तंबोली भी राहुल का समर्थन करती हैं। इस तरह राहुल इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में सुरक्षित बच जाते हैं।
.@rahulvaidya23 hote hain iss nomination se safe! #BB14 #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @BeingSalmanKhan
एपिसोड में दिखाया गया कि राहुल और अली अपनी प्लानिंग सफल होने पर खुश होते हैं। वहीं राखी के पलटने पर वह हैरान रह जाते हैं। अली कहते हैं कि राखी यहां स्मार्ट कंटेस्टेंट हैं और अपना गेम खेल गईं। वहीं देवोलीना बताती हैं कि उन्होंने राहुल को सुरक्षित किया क्योंकि वह रुबीना को इस टास्क में सुरक्षित नहीं कराना चाहती थीं।
जब दीप्ति नवल पर भड़क उठे थे सोसाइटी वाले, इस वजह से छप गई थीं सेक्स रैकेट चलाने की खबरें