फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: आपस में भिड़ीं अर्शी खान और राखी सावंत, एक-दूसरे को बताया 'चुड़ैल'

Sat, 12 Dec 2020 02:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 12 Dec 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Arshi Khan and Rakhi Sawant fight each other
राखी सावंत, अर्शी खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस 14 में जैसे की पुराने कंटेस्टेंट्स ने चैलेंजर के तौर पर एंट्री ली तब से इस शो में कई खुलासे भी होते रहते हैं। चैलेंजर कंटेस्टेंट्स के तौर अर्शी खान और राखी सावंत ने भी एंट्री ली है। यह दोनों बिग बॉस 14 के अंदर अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी करती रहती हैं। अब अर्शी खान और राखी सावंत एक बार फिर से बिग बॉस 14 में भिड़ गई हैं। 





Bigg Boss 14 Arshi Khan and Rakhi Sawant fight each other
राखी सावंत, अर्शी खान - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल अर्शी खान ने जब से बिग बॉस 14 में एंट्री ली तब से उनकी नोंक-झोंक विकास गुप्ता के साथ देखने को मिल रही है। वह विकास के बारे में कई हैरान कर देने वाले खुलासे भी कर चुकी हैं। ऐसे में राखी सावंत ने विकास गुप्ता को उनसे लड़ने की सलाह दी है। इतना ही नहीं राखी ने अर्शी खान को बिग बॉस की विजेता रह चुकीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे की नकल करने वाला बताया है। 

Bigg Boss 14 Arshi Khan and Rakhi Sawant fight each other
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस 14 में राखी सावंत ने विकास गुप्ता से कहा कि वह अर्शी से लड़े नहीं बल्कि उसकी नाक ही तोड़ दे। राखी ने कहा कि विकास लड़ाई मत करो। तुम्हें इसकी नकली नाक तोड़नी होगी। यह पूरी तरह से नकली है। हमेशा शिल्पा शिंदे को कॉपी करती रहती है। अर्शी ऊपर से नीचे तक नकली है। वहीं राखी की यह बात सुनकर अर्शी अपने जवाब में कहती हैं कि तुम्हारी नाक भी नकली है। हां, मैं शिल्पा शिंदे हूं। वह बेहद सम्मानित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Arshi Khan and Rakhi Sawant fight each other
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं राखी सावंत कहती हैं कि हां हम दोनों ही नाक और मुंह से काम करते हैं। मैं यहां हूं और कोई भी किसी दूसरे व्यक्ति पर हाथ नहीं उठा सकता। इसके बाद अर्शी और राखी सावंत एक-दूसरे को चुड़ैल कहने लगती हैं। राखी सावंत, अर्शी को सस्ती चुड़ैल बोलती हैं और कहती हैं तुम्हारे मुंह से कोरोना निकल रहा है। इस पर अर्शी खान बोलती हैं कि मैं कोरोना वैक्सीन हूं। मुझे देखकर कोरोना भाग जाएगा।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Arshi Khan and Rakhi Sawant fight each other
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स

आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में कई पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है। जिसके बाद से सलमान खान का यह शो एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। वहीं बिग बॉस के सीजन 14 में शुरुआत से रहने वाले कंटेस्टेंट्स में रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीन, अली गोनी, एजाज खान और निक्की तंबोली हैं। अली गोनी और निक्की तंबोली की शो में दोबारा एंट्री हुई है।

पढ़ें: हनीमून पर शौहर के साथ बर्फबारी के मजे लेती नजर आईं सना खान, अभिनेत्री ने साझा कीं रोमांटिक तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed