फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी आलीशान अपार्टमेंट से कम नहीं सलमान खान की वैनिटी वैन, कीमत है इतने करोड़, देखें तस्वीरें

Sat, 12 Dec 2020 01:14 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 12 Dec 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan luxurious vanity van Inside pictures of that cost Rs 4 crore
सलमान खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी और लग्जरी लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। प्रशंसक उनसे जुड़ी छोटी सी छोटी बातों को जानना चाहते हैं। चाहे उनके घर की तस्वीरें हों या उनके वैनिटी वैन की, एक अलग ही रॉयल लुक लिए होता है। घर और सेट के बाद सितारों का सबसे ज्यादा वक्त अपने वैनिटी वैन में ही बीतता है जहां सारी सुख सुविधाएं मौजूद होती हैं। अभिनेता सलमान खान की बात करें तो उनकी वैनिटी वैन की कीमत करोड़ों में हैं। तो चलिए दिखाते हैं सलमान की वैनिटी की अंदर की तस्वीरें।

Salman Khan luxurious vanity van Inside pictures of that cost Rs 4 crore
सलमान खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें - फोटो : Dcdesignindia

सलमान खान की वैनिटी को अगर चलता फिरता आलीशान अपार्टमेंट कहें तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। फिल्म के सेट से निकलकर सलमान खान यहीं सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं। यहां जरूरत की हर चीज मौजूद है। चाहे आराम करने के लिए सोफा हो या खाली वक्त में टीवी देखना हो, वैनिटी वैन में सारी सुविधाएं हैं।  

Salman Khan luxurious vanity van Inside pictures of that cost Rs 4 crore
सलमान खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें - फोटो : Dcdesignindia

तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वैनिटी की कीमत करोड़ों में है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस वैनिटी वैन की कीमत करीब चार करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan luxurious vanity van Inside pictures of that cost Rs 4 crore
सलमान खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें - फोटो : Dcdesignindia

बिग बॉस के सेट की तरह ही वैनिटी के अंदर भी सलमान खान की तस्वीर लगी हुई है। पास ही मेकअप के लिए जगह बनी हुई है। सेट पर जाने से पहले सलमान यहीं तैयार होते हैं। यहां एक आरामदायक कुर्सी है। बगल में सोफा भी है। कई बार यहीं सलमान अपने निर्देशक के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा करते हैं।

विज्ञापन
Salman Khan luxurious vanity van Inside pictures of that cost Rs 4 crore
सलमान खान की वैनिटी वैन की तस्वीरें - फोटो : Dcdesignindia

सलमान खान की तस्वीर जहां लगी है उसके बगल में सीटिंग एरिया है। यहां सलमान के साथ काम करने वाले स्टाइलिस्ट, मैनेजर, मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट आदि बैठते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed