फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 फिल्मों में बिग बी की नकल उतार चुके हैं थलाइवा रजनीकांत, दोनों की दोस्ती का ये है असली कनेक्शन

Sat, 12 Dec 2020 12:22 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 12 Dec 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Birthday Special List Of The Remakes Of Amitabh Bachchan Movies By Rajnikanth
रजनीकांत, अमिताभ बच्चन - फोटो : amar ujala mumbai

पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्मों में जलवा बिखेरते रहे तो वहीं तमिल फिल्मों में हमेशा छाए रहे सुपरस्टार रजनीकांत। इन दोनों ने 'गिरफ्तार', 'हम' जैसी कई फिल्में साथ में भी कीं लेकिन बहुत सी फिल्में ऐसी भी हैं जो पहले अमिताभ बच्चन ने हिंदी भाषा में कीं और बाद में उन्हीं फिल्मों का रीमेक रजनीकांत ने तमिल भाषा में बनाया। जिस तरह हिंदी में वह फिल्में हिट रहीं, वैसे ही तमिल भाषा में भी वह सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। चलिए बताते हैं कि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत का क्या है यह खास कनेक्शन?

Rajinikanth Birthday Special List Of The Remakes Of Amitabh Bachchan Movies By Rajnikanth
अमर अकबर एंथनी, शंकर सलीम साइमन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'अमर अकबर एंथनी' बनी 'शंकर सलीम साइमन'
रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन की फिल्मों के रीमेक बनाने का सिलसिला वर्ष 1977 में आई 'अमर अकबर एंथनी' फिल्म से शुरू किया। उन्होंने इस फिल्म के रिलीज होने के अगले ही साल तमिल भाषा में 'शंकर सलीम साइमन' फिल्म बनाई। इस फिल्म में रजनीकांत ने वही किरदार निभाया जो 'अमर अकबर एंथनी' में अमिताभ बच्चन ने निभाया है। यानी साइमन के किरदार में रजनीकांत नजर आए। इसके अलावा शंकर का किरदार विजय कुमार ने और सलीम का किरदार जय गणेश ने निभाया। तमिल बॉक्स ऑफिस यह फिल्म हिट साबित हुई।

Rajinikanth Birthday Special List Of The Remakes Of Amitabh Bachchan Movies By Rajnikanth
खून पसीना, सिवा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'खून पसीना' बनी 'सिवा'
प्रकाश मेहरा के निर्माण में जब खून पसीना फिल्म बनी तो इस फिल्म ने वर्ष 1977 में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, रेखा, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म का रिमेक रजनीकांत ने वर्ष 1989 में किया। उन्होंने अपनी फिल्म का शीर्षक 'सिवा' रखा और अपने साथ उन्होंने अभिनेत्री लीं शोभना। तमिल भाषा में भी यह फिल्म सफल साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Birthday Special List Of The Remakes Of Amitabh Bachchan Movies By Rajnikanth
कसमे वादे, धर्मठिन थलाइवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'कसमे वादे' बनी 'धर्मठिन थलाइवन'
अमिताभ बच्चन, राखी और रणधीर कपूर के 'कसमे वादे' भी रजनीकांत को 10 साल बाद जाकर याद आए। उन्होंने 1978 में रमेश बहल के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म का रीमेक 1988 में जाकर 'धर्मठिन थलाइवन' नाम से किया। हमेशा की तरह यहां भी रजनीकांत अमिताभ बच्चन के ही किरदार में घुसे हुए दिखे। वहीं, रणधीर कपूर और राखी के किरदार में क्रमशः प्रभु और सुहासिनी मणिरत्नम को देखा गया।

विज्ञापन
Rajinikanth Birthday Special List Of The Remakes Of Amitabh Bachchan Movies By Rajnikanth
डॉन, बिल्ला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'डॉन' बनी 'बिल्ला'
वर्ष 1978 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डॉन' का रीमेक भी रजनीकांत ने तमिल भाषा में 'बिल्ला' नाम से कर डाला। 'डॉन' फिल्म के बाद जिस तरह अमिताभ बच्चन का नाम भी काफी दिनों तक डॉन के लिए याद किया जाता रहा, ठीक वैसे ही रजनीकांत की फिल्म 'बिल्ला' भी उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही। रजनीकांत की रीमेक फिल्म में बहुत से ऐसे दृश्य हैं जिनको हुबहू ओरिजिनल फिल्म से लिया गया है। इस फिल्म में हेलेन ने भी अपने उसी किरदार को नाम बदलकर दोहराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed