जाने माने कोरियोग्राफर पुनित पाठक शादी के बंधन में बंध गए हैं। पुनीत पाठक ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड निधि मूनी संग सात फेरे लिए। 11 दिसंबर को हुई शादी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। प्रशंसक सोशल मीडिया पर पुनीत पाठक को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।
कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने गर्लफ्रेंड निधि मूनी संग लिए सात फेरे, भारती सिंह ने शादी में जमकर किया डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनीत ने इस साल अगस्त में सगाई की थी जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तारीख का एलान किया था। उनके प्रशंसक उन्हें दूल्हे के रूप में देखने का इंतजार कर रहे थे। पुनीत पाठक की शादी की रस्में मुंबई के लोनावाला स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित हुईं।
सामने आई तस्वीरों में पुनीत और निधि शादी की रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है। शादी के इस खास दिन निधि ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था जबकि पुनीत ने हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी का चुनाव किया था।
तस्वीर में पुनीत और निधि परफेक्ट कपल लग रहे हैं। शादी से पहले दोनों ने करीब ढाई साल एक दूसरे को डेट किया। लोनावाला के रिजॉर्ट में ही प्रीवेडिंग सेरेमनी भी हुई। इससे पहले मेहंदी, हल्दी और संगीत की तस्वीरें सामने आई थीं।
कोरोना वायरस को देखते हुए शादी में पुनीत और निधि के परिवार वालों के अलावा करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए। इस दौरान भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिम्बाचिया और अन्य सितारे भी पहुंचे। उन्होंने शादी का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। भारती का एक वीडियो आया है जिसमें वे जमकर डांस करती दिख रही हैं।
A post shared by PUNIT J PATHAK SQUAD ❤💙💞 (@punitjpathak_squad)