फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajinikanth Birthday: कभी कुली का काम करते थे रजनीकांत, इस दोस्त की वजह से बने सुपरस्टार

Sat, 12 Dec 2020 11:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 12 Dec 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Birthday Special: Happy Birthday Rajinikanth journey from bus conductor to Superstar
रजनीकांत - फोटो : फाइल

दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर साल 1950 को बंगलूरू में हुआ था। उनके प्रति लोगों की दीवानगी इस हद तक है कि वे उन्हें 'भगवान' मानते हैं। रजनीकांत की फिल्में सुबह साढ़े तीन बजे तक रिलीज हो जाती हैं। कुली से सुपरस्टार बनने वाले रजनीकांत कभी यहां तक नहीं पहुंच पाते अगर उनके दोस्त राज बहादुर ने उनके अभिनेता बनने के सपने को जिंदा न रखा होता।

Rajinikanth Birthday Special: Happy Birthday Rajinikanth journey from bus conductor to Superstar
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला

अपने पिता रामोजी राव की चार संतानों में शिवाजी राव गायकवाड़ (रजनीकांत) सबसे छोटे थे। जब वे पांच साल के थे तभी उनकी मां जीजाबाई का निधन हो गया था। घर के हालात खराब हो रहे थे जिसकी वजह से रजनीकांत को कुली तक का काम करना पड़ा। जब वे बड़े हुए तो बस में कंडक्टर की नौकरी करने लगे। 

Rajinikanth Birthday Special: Happy Birthday Rajinikanth journey from bus conductor to Superstar
रजनीकांत - फोटो : Twitter

रजनीकांत अभिनेता बनना चाहते थे। उनके इसी सपने दोस्त राज बहादुर ने जिंदा रखा और उन्होंने ही रजनीकांत को मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट में दाखिला लेने के लिए कहा। दोस्त की बदौलत ही रजनीकांत आगे बढ़ते गए और फिर फिल्मों में काम करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Birthday Special: Happy Birthday Rajinikanth journey from bus conductor to Superstar
Rajinikanth

रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' से की थी। इस फिल्म में उनके अलावा कमल हासन और श्रीविद्या जैसे बड़े स्टार्स ने भी काम किया था। रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआती दिनों कई निगेटिव भूमिका निभाई थीं।

विज्ञापन
Rajinikanth Birthday Special: Happy Birthday Rajinikanth journey from bus conductor to Superstar
रजनीकांत - फोटो : फाइल

पहली बार रजनीकांत ने फिल्म 'भुवन ओरु केल्विकुरी' में हीरो की भूमिका निभाई थी। उनकी फिल्म 'बिल्ला' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और इसी ने रजनीकांत को लोगों की नजरों में ला दिया। साल 1983 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रख दिया। उनकी पहली हिंदी फिल्म अंधा कानून थी। रजनीकांत ने इसके बाद सिर्फ तरक्की की सीढ़ियां चढ़ीं। आज वे दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार कहे जाते हैं।

इस आलीशान बंगले में रहती हैं ईशा अंबानी, अंदर से महल की तरह है खूबसूरत, जानिए कीमत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed